Home›Khabar Junction›
Smart Sprayer Of Iit Will Make The Work Of Spraying Medicine In Gardens Easy And Economical Know
Smart Sprayer: बगीचों में दवा छिड़काव का काम हुआ और आसान, IIT वैज्ञानिकों ने बनाया कमाल का यंत्र
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Mon, 20 Jan 2025 06:36 PM IST
सार
आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के वैज्ञानिकों ने बागवानी करने वाले किसानों (Farmers) के लिए स्मार्ट स्प्रेयर (Smart Sprayer) विकसित किया है। यह स्प्रेयर पेड़ों पर कुशलता से रसायन का छिड़काव करने में सक्षम है। आईआईटी के शोधकर्ताओं का दावा है कि इस डिवाइस की मदद से किसान छिड़काव के दौरान होने वाली 40 फीसदी रसायन की बर्बादी रोक सकते हैं। जानिए विस्तार से...
बागवानी करने वाले किसानों के लिए आईआईटी कानपुर ने विकसित किया स्मार्ट स्प्रेयर।
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्तमान में बगीचों में दवा के छिड़काव का काम काफी परिश्रम वाला है। वहीं, पारंपरिक तरीके से छिड़काव करने पर बड़ी मात्रा में दवा बर्बाद हो जाती है। इस समस्या का हल आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है। इस शोध से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे द्वारा तैयार स्मार्ट स्प्रेयर फलों के पेड़ों पर कुशलता से रसायन का छिड़काव करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि इस डिवाइस की मदद से किसान छिड़काव के दौरान होने वाली 40 फीसदी रसायन की बर्बादी रोक सकते हैं।
वहीं, इस डिवाइस की मदद से छिड़काव में लगने वाले मजदूरों की जरूरत कम होगी, जिससे छिड़काव की कुल लागत में कमी आएगी। इस डिवाइस को आईआईटी कानपुर में चल रहे समारोह में प्रदर्शित किया गया है। इस स्मार्ट स्प्रेयर में एक सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इस सेंसर की मदद से स्प्रेयर फसलों वाले पेड़ों पर रसायन का छिड़काव करने के लिए डाटा इकट्ठा करता है। इस डाटा की मदद से यह स्मार्ट स्प्रेयर कुशलता से पेड़ों पर रसायन का छिड़काव करता है।
आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने बताया कि इस स्मार्ट स्प्रेयर को अपडेट करने पर काम चल रहा है। एक बार अपडेट होने पर यह स्प्रेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पेड़ों के जिस हिस्से में रसायन की जरूरत होगी, उसी हिस्से में छिड़काव करेगा। शोधकर्ता टीम के सदस्यों ने बताया कि यह उपकरण ट्रैक्टर की सहायता से लगे स्प्रेयर में आसानी से जोड़ा जा सकता है।
ये भी जानें
इस स्मार्ट स्प्रेयर को ड्रोन की मदद से संचालित करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
यह उपकरण कई तरह की जानकरियों को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एकत्रित करेगा। इस जानकरी में पेड़ों पर किस रसायन का उपयोग किया गया है, किस क्षेत्र में कितना रसायन प्रयोग में लाया गया है जैसी जानकरियों का विवरण होगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।