Home›Khabar Junction›
Rural Women Trained As Professional Drone Pilots Under Walmart Foundation Funded Wotr Project
Drone Pilots: पेशेवर ड्रोन पायलट के तौर पर ग्रामीण महिलाओं को तैयार कर रहा WOTR, जानें
गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: Himanshu Mishra
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:45 PM IST
सार
संगठन ने एक मॉडल विकसित किया है, जिसमें किसान उत्पादक संगठन (FPOs) अपने समूहों के लिए ड्रोन खरीदते हैं, और उन्हीं FPOs की महिलाएं ट्रेनिंग लेकर उनके संचालन की जिम्मेदारी संभालती हैं।
ग्रामीण विकास और जलवायु-सहनशील कृषि को बढ़ावा देने के लिए काम करने वाला वॉटरशेड ऑर्गनाइज़ेशन ट्रस्ट (WOTR) अब तकनीक के जरिए महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रहा है। संगठन ने वॉलमार्ट फाउंडेशन द्वारा समर्थित ProRISE प्रोजेक्ट के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को प्रोफेशनल ड्रोन पायलट बनने की ट्रेनिंग दी है, जिससे वे कृषि तकनीक, फसल निगरानी और प्रिसिजन स्प्रेइंग में अहम भूमिका निभा सकेंगी।
महिलाओं को मिला प्रोफेशनल ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन
WOTR ने बताया कि महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, फसल की स्थिति का आकलन करने और वैज्ञानिक तरीके से स्प्रेइंग करने की ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन महिलाओं को आधिकारिक प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए हैं, जिससे वे पेशेवर तौर पर काम कर सकें।
संगठन ने एक मॉडल विकसित किया है, जिसमें किसान उत्पादक संगठन (FPOs) अपने समूहों के लिए ड्रोन खरीदते हैं, और उन्हीं FPOs की महिलाएं ट्रेनिंग लेकर उनके संचालन की जिम्मेदारी संभालती हैं। इससे महिलाओं को न सिर्फ नई आय का स्रोत मिलता है, बल्कि वे स्थानीय किसानों की उन्नत कृषि पद्धतियों में भी मदद करती हैं।
ड्रोन तकनीक से किसानों को मिल रहा फायदा
WOTR के अनुसार ड्रोन के प्रयोग से किसानों को कई लाभ मिले हैं—
मजदूरी और समय की बचत
रसायनों के उपयोग में कमी
कीट नियंत्रण में अधिक प्रभावशीलता
फसल की निगरानी में सटीकता
प्रारंभिक परिणामों से पता चला है कि ड्रोन आधारित प्रिसिजन एग्रीकल्चर ने उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने की दिशा में सकारात्मक प्रभाव दिखाया है।
जलना और धाराशिव से शुरू हुआ मॉडल अब विस्तार की ओर
यह पहल महाराष्ट्र के जलना और धाराशिव जिलों से शुरू हुई थी। अब तक 2,100 किसानों तक यह तकनीक पहुंच चुकी है। WOTR का कहना है कि अगले महीने तक लाभार्थियों की संख्या में लगभग 29% और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। संगठन का लक्ष्य है कि आने वाले समय में इस मॉडल को पश्चिम भारत के अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाए, और फिर धीरे-धीरे इसे देशभर में विस्तारित किया जाए।
WOTR और Walmart Foundation ने क्या कहा?
WOTR के डायरेक्टर संदीप जाधव ने कहा, “ProRISE प्रोजेक्ट के जरिए हमारा लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक तकनीकों और कौशल से लैस करना है। महिला ड्रोन पायलट न सिर्फ नए रोजगार के अवसर प्राप्त कर रही हैं, बल्कि स्थानीय किसानों को टिकाऊ और जलवायु-सहनशील कृषि अपनाने में भी मदद कर रही हैं।”
Walmart.org के सोशल एंड एनवायरनमेंटल इंपैक्ट एडवाइजर निशांत गुप्ता ने कहा, “हम मानते हैं कि नवाचार और समावेशिता मिलकर वास्तविक बदलाव लाते हैं। ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित करना अवसरों के विस्तार और सतत कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।