विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Punjab Bandh Protests Held Jalandhar Against Murder Farmer Leader Parvinder Singh Jhotha Detained

पंजाब बंद : जालंधर में हिरासत में लिए गए किसान नेता, जानिए किस विरोध में कर रहे प्रदर्शन

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Thu, 15 Oct 2026 02:14 PM IST
सार

  • परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध और न्याय की मांग को लेकर किसान संगठनों ने बंद बुलाया।
  • प्रदर्शन शुरू होने से पहले जालंधर में किसान नेता कुलविंदर सिंह को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई।
  • कुलविंदर सिंह, बीकेयू दोआबा के सुखवीर सिंह और समर्थकों को जालंधर-अमृतसर हाईवे के पास भी कथित तौर पर हिरासत में लिया गया।

किसानों का प्रदर्शन (फाइल फोटो)
किसानों का प्रदर्शन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में किसान संगठनों की ओर से बंद बुलाया गया। इस दौरान गुरुवार को जालंधर में किसान नेता कुलविंदर सिंह को उनके घर से हिरासत में लिए जाने का आरोप लगा। किसान संगठनों ने सुबह 10 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू करने का एलान किया था। 

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन से पहले जारी एक वीडियो में कुलविंदर सिंह ने कहा कि झोटा की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। बाद में कुलविंदर सिंह, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) दोआबा के सुखवीर सिंह और अन्य समर्थक जालंधर-अमृतसर हाईवे के पास पहुंचे। यहां भी उन्हें कथित तौर पर हिरासत में ले लिया गया।

सुखवीर सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं को हिरासत में लेना गलत है। वीडियो में वह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भी सुनाई दिए। कुलविंदर सिंह ने भी सवाल उठाया कि किसान नेताओं को प्रदर्शन करने से क्यों रोका जा रहा है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि हाईवे पर जाम न लगे। यातायात बाधित होने से रोकने के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों को सड़क से किनारे किया गया। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इस दौरान कोई समस्या नहीं हुई और किसान संगठन भी पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन