विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Punjab After 5 Years Of Huge Decline Stubble Fire Flares Up Again Cases Cross 7 000 Ferozepur Becomes Hots

Punjab: 5 साल की बड़ी गिरावट के बाद फिर भड़की पराली की आग, 7,000 के पार मामले, फिरोजपुर बना हॉटस्पॉट...

गांव जंक्शन डेस्क, चंडीगढ़ Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 22 Nov 2026 12:27 PM IST
सार

  • पराली जलाने के मामलों में गिरावट का दौर खत्म, 7 हजार के पार पहुंचे मामले
  • 2025 के पूरे सीजन के मुकाबले इस बार पराली जलाने की घटनाएं करीब 40% बढ़ीं
  • 2021 से 2025 के बीच पंजाब में पराली जलाने के मामले 92% से अधिक घटे थे
  • फिरोजपुर 892 मामलों के साथ सबसे आगे, संगरूर में 787 और तरनतारन में 710 घटनाएं

पंजाब में पराली जलाने के मामलों में गिरावट का दौर खत्म, पिछले साल से ज्यादा मामले दर्ज।
पंजाब में पराली जलाने के मामलों में गिरावट का दौर खत्म, पिछले साल से ज्यादा मामले दर्ज। - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पराली जलाने के मामलों में गिरावट का दौर साल 2026 में टूट गया। आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 से 2025 के बीच प्रदेश में पराली जलाने के मामले लगभग 80 हजार से गिरकर 5,114 पर सिमट गए थे। लेकिन, 2026 में एक बार फिर यह घटनाएं 7 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। आगामी कुछ दिनों में पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी के आसार बने हुए हैं। 

सरकारी आंकड़े 2020 से 2025 के बीच पराली जलाने के मामलों में गिरावट का दौर दिखाते हैं, जैसे 2023 में लगभग 80 हजार से 2021 में यह घटनाएं 71,304 दर्ज की गई। इसी तरह 2022 में यह आंकड़ा 49,922, 2023 में 36,663 और 2024 में 10,909 मामले दर्ज किए गए। इसी तरह 2025 का खरीफ कटाई सीजन 5,114 पराली जलाने के मामलों के साथ खत्म हुआ।

सैटेलाइट निगरानी के समय से अलग पराली जलाने का भी अंदेशा
सैटेलाइट निगरानी से सामने आने वाले इन आंकड़ों और जमीनी हकीकत में अंतर हो सकता है, क्योंकि जानकार बताते हैं कि किसान अपने इलाके से उपग्रह गुजरने के समय को ध्यान में रखकर पराली में आग लगाते हैं।  ऐसे में यह आंकड़े असल में और अधिक भी हो सकते हैं।

फिरोजपुर बना हॉटस्पॉट, संगरूर और तरनतारन भी आगे
जिलों के हिसाब से इस बार 892 मामलों के साथ फिरोजपुर पराली जलाने में पहले पायदान पर रहा है। इसके बाद संगरूर में 787, तरनतारन में 710 और बठिंडा में 631 घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, पटियाला जिले में 441, मोगा में 386 और बरनाला में 384 पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए हैं। इन जिलों के आंकड़े दर्शाते हैं कि समस्या कुछ खास इलाकों में अब भी गंभीर बनी हुई है।

99.10 प्रतिशत धान की कटाई पूरी, बाकी बचे दिन बेहद अहम
नवीनतम आकलन के अनुसार, राज्य में कुल 32.87 लाख हेक्टेयर धान के रकबे में से 99.10 प्रतिशत हिस्से पर कटाई का काम पूरा हो चुका है। चूंकि कटाई लगभग समाप्त होने को है, इसलिए सीजन के बचे हुए करीब 10 दिन अंतिम आंकड़े तय करने में काफी महत्वपूर्ण होंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक, 71,000 से अधिक घटनाओं को घटाकर 5,000 के करीब लाने की पिछले चार वर्षों की प्रगति के बाद, इस सीजन में हुई बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि पराली की समस्या पर पूरी तरह काबू पाने का काम अब भी अधूरा है।


विज्ञापन
विज्ञापन