विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Preparations To Deliver Produce Directly From Farmers Fields To 5 Star Hotels Brainstorming In The Capital

बिचौलियों की छुट्टी : किसानों के खेत से सीधे 5 सितारा होटल तक उपज पहुंचाने की तैयारी, राजधानी मेें होगा मंथन

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sat, 15 Nov 2025 10:47 AM IST
सार

किसानों की आय बढाने और होटल उद्योग को ताजा उत्पाद उपलब्ध कराने की पहल के तहत होटल और रेस्टोरेंट मालिक अब सीधे किसान उत्पादक संगठनों से जुडेंगे। इस मॉडल को अमलीजामा पहनाने के लिए फेडरेशन आफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ इंडिया 24 नवंबर को नई दिल्ली में एक खास शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

होटल उद्योग से किसानों को जोड़ने की तैयारी।
होटल उद्योग से किसानों को जोड़ने की तैयारी। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों की आय बढाने और होटल उद्योग को ताजा उत्पाद उपलब्ध कराने की पहल के तहत होटल और रेस्टोरेंट मालिक अब सीधे किसान उत्पादक संगठनों से जुडेंगे। इस मॉडल को अमलीजामा पहनाने के लिए फेडरेशन आफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ इंडिया 24 नवंबर को नई दिल्ली में एक खास शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

इस सम्मेलन का उद्देश्य किसानों (Farmers) और होटल उद्योग (Hotel Industry) के बीच सीधा और मजबूत कारोबारी रिश्ता बनाना है। यह आयोजन किसान उत्पादक संगठनों (FPO), बडे होटल समूहों और सरकारी नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाने का काम करेगा, जिससे लंबी साझेदारी और टिकाऊ व्यापार मॉडल तैयार हो सके।

इस पहल के तहत होटलों और रेस्टोरेंट द्वारा किसानों से सीधे खरीद का रास्ता तैयार करने पर फोकस किया जाएगा। इस मॉडल से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और होटलों को अच्छी और ताजा उत्पाद मिलेंगे।

कौन कौन होंगे शामिल
इस आयोजन में होटल उद्योग के दिग्गजों के साथ-साथ किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। सरकार की ओर से पर्यटन मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नाबार्ड, एपीडा, एसएफएसी और नाफेड जैसे प्रमुख संस्थान भी इस सम्मेलन का हिस्सा होंगे। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें एफपीओ सदस्य, होटल व्यवसायी, नीति निर्माता, कृषि स्टार्ट-अप और लाजिस्टिक्स प्रदाता शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन