विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Pmfby Crop Damage Due To Hailstorms Bengal Government Issues Directives To Disburse Compensation And Offers

PMFBY: ओलावृष्टि से फसल नुकसान, बंगाल सरकार ने मुआवजा जारी करने के दिए निर्देश, किसानों को दी ये सलाह...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 22 Nov 2026 01:13 PM IST
सार

  • ओलावृष्टि की वजह से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को पीएम फसल बीमा योजना के तहत भरपाई के निर्देश 
  • किसानों से फसल नुकसान की जानकारी 72 घंटे के अंदर देने की अपील

ओलों के कारण फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को राहत के निर्देश।
ओलों के कारण फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को राहत के निर्देश। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के किसानों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने बीते दिनों ओलों की वजह से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों तक पीएम फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के तहत मुआवजा पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सरकार ने प्रदेश के सभी जिला कृषि अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। 

सभी पात्र दावों के निपटारे के निर्देश
शनिवार को सीएम कार्यालय की तरफ से जारी बयान मे कहा गया कि प्रदेश सरकार ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है। बयाने में बताया गया कि ओलावृष्टि से प्रभावित इलाकों में किसानों की सहायता के लिए जिला कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पीएम फसल बीमा योजना के तहत कवर होने वाले हर पात्र दावे का निपटारा तय करें।

नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य
सरकार ने मौसम की मार झेलने वाले किसानों को नुकसान की जानकारी 72 घंटे के अंदर देने का आग्रह किया है।  इसके लिए किसान क्रॉप इंश्योरेंस ऐप (Crop Insurance App) और कृषि रक्षक पोर्टल की हेल्पलाइन संख्या 14447 पर कॉल कर सकते हैं।

समय पर सूचना मिलने से दावों के निपटारे में होगी आसानी
अधिकारियों के अनुसार, किसानों को तय 72 घंटे के भीतर सूचना देने को इसलिए कहा गया है ताकि उनके दावों की प्रक्रिया को समय पर आगे बढ़ाया जा सके और उसका सत्यापन कर क्लेम प्रोसेस किया जा सके। सरकार ने स्पष्ट किया है कि समय रहते नुकसान की सूचना दर्ज होने से फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाली राहत राशि किसानों तक बिना किसी रुकावट के पहुंच सकेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन