धान की फसल में माहू कीट का प्रकोप किसानों को बड़ा नुकसान दे सकती है। जानकार बताते हैं कि यह कीट धान उपज को 60 प्रतिशत तक नीचे लुढ़का सकता है। मध्य प्रदेश समेत कई धान उत्पादक राज्यों से माहू कीट के प्रकोप की खबरे सामने आई हैं।
रस चूसकर पौधों को करता है कमजोर
कृषि विभाग, शहडोल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र के अनुसार, सफेद माहू धान के पौधों के तनों और पत्तियों से रस चूसता है। इससे पौधे कमजोर होने लगते हैं। रस सूखने के कारण पौधे पीले पड़ जाते हैं और कुछ दिनों में सूखकर नष्ट हो सकते हैं। पौध संरक्षण केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, सफेद माहू फसल की शुरुआती और मध्य दोनों अवस्थाओं में हमला कर सकता है। समय पर इसकी पहचान और नियंत्रण नहीं होने पर पूरे खेत की फसल प्रभावित हो सकती है।
पत्तियों के नीचे दिखते हैं सफेद कीड़े
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. अखिलेश वर्मा के अनुसार, किसान नियमित रूप से खेत का निरीक्षण कर सफेद माहू की पहचान कर सकते हैं। पत्तियों की निचली सतह पर छोटे-छोटे सफेद कीड़े जमा दिखाई देते हैं। पौधे को हिलाने पर ये कीड़े उड़ने लगते हैं। डॉ. वर्मा के अनुसार, फसल पर चिपचिपा पदार्थ दिखाई देना भी कीट के प्रकोप का प्रमुख संकेत है। इसके प्रभाव से पौधा प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया ठीक से नहीं कर पाता, जिससे धान के दाने पूरी तरह खोखले रह सकते हैं।
जलभराव से बचें, समय पर करें नियंत्रण
कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने किसानों को खेतों में जलभराव नहीं होने देने की सलाह दी है। उनके अनुसार, खेत में लगातार नमी रहने से सफेद माहू तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए खेत से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। कीट का प्रकोप दिखाई देने पर अनुशंसित रसायन इमिडाक्लोप्रिड या थियामेथॉक्सम के छिड़काव की सलाह दी गई है। कृषि विभाग की एडवाइजरी के अनुसार, जैव कीटनाशक के तौर पर नीम के तेल के घोल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। किसानों को खेतों की मेड़ों की सफाई रखने और समय-समय पर फसल की जांच करने की सलाह दी गई है, ताकि शुरुआती स्तर पर ही कीट की पहचान कर नियंत्रण किया जा सके।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।