विज्ञापन
Home Khabar Junction Mp Agriculture Ministry Official Faces Action Over Bribery Allegations Shivraj Singh Chouhan Intervenes

MP: रिश्वत मांगने के आरोप में कृषि मंत्रालय के अधिकारी पर गिरी गाज, शिवराज सिंह चौहान ने लिया एक्शन

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Mon, 21 Sep 2026 10:26 AM IST
सार

  • कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग तत्काल प्रभाव से निलंबित।
  • मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान रिश्वत मांगने का आरोप।
  • शिवाय वेयरहाउस से 1 लाख रुपये मांगने का आरोप।
  • श्री कृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार रुपये मांगने का आरोप।
  • सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस से सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत सामने आई। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग के खिलाफ रिश्वत से जुड़ी शिकायतों के बाद कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, अधिकारी पर सीहोर जिले में वेयरहाउस से सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

दो वेयरहाउस से रिश्वत मांगने का आरोप
निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने सीहोर के शिवाय वेयरहाउस से 1 लाख रुपये और श्री कृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रिश्वत की मांग वेयरहाउस को सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में की गई थी। इस मामले में कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग के खिलाफ गंभीर शिकायतें केंद्रीय कृषि मंत्री तक पहुंची थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन