Home›Khabar Junction›
Oscars 2025 Laapataa Ladies A Film Set In Rural India That Touches Upon Several Social Issues Out Of Oscars
OSCARS 2025: कई सामाजिक मुद्दों पर चोट करने वाली ग्रामीण भारत पर सेट फिल्म Laapataa Ladies ऑस्कर से बाहर
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 18 Dec 2024 09:28 AM IST
सार
Laapataa Ladies: ग्रामीण भारत (Rural India) पर सेट फिल्म 'लापता लेडीज' तो आपको याद होगी ही... ये वही फिल्म है, जिसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया था। ग्रामीण जीवन (rural Life) और गांव की महिलाओं के संघर्ष की कहानी को सबके सामने प्रस्तुत करने वाली फिल्म 'लापता लेडीज' के वैश्विक फलक पर चमकने की उम्मीदों को झटका लगा है।यह फिल्म ऑस्कर (Oscars) की दौड़ से बाहर हो गई है।
कई सामाजिक मुद्दों पर चोट करती है 'लापता लेडीज'।
- फोटो : लापता लेडीज का एक दृश्य
97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 'लापता लेडीज' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है। किरण राव द्वारा निर्देशित यह फिल्म अंतिम 15 फिल्मों की सूची में शामिल नहीं हो पाई। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने की फिल्म के बाहर होने की घोषणा की।
भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी 'लापता लेडीज'
सितंबर में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने 'लापता लेडीज' को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना था, जो 29 फिल्मों की सूची से चुनी गई थी। इसमें बॉलीवुड हिट "एनिमल", मलयालम नेशनल अवॉर्ड विजेता "आट्टम" और कान विजेता "ऑल वी इमेजिन एज लाइट" जैसी फिल्में भी शामिल थीं।
फिल्म के इन कलाकारों को मिला बेशुमार प्यार
'लापता लेडीज' की बात करें तो यह 2000 के दशक की शुरुआत में ग्रामीण भारत में सेट फिल्म है। इस फिल्म की पटकथा और संवाद स्नेहा देसाई ने लिखे हैं, जो बिप्लब गोस्वामी की कहानी पर आधारित है। फिल्म की कहानी दो दुल्हनों के बारे में है, जो अपनी शादी के दिन ट्रेन यात्रा के दौरान बदल जाती हैं। फिल्म में नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। स्पर्श श्रीवास्तव ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है।
टीआईएफएफ में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर
फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2023 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में हुआ था और इसे 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को किरण राव की किंडलिंग प्रोडक्शंस, आमिर खान प्रोडक्शंस और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित किया गया था है।
लापता लेडीज ने की कितनी कमाई?
लापता लेडीज 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव अहम रोल में दिखे। फिल्म को आलोचकों और पब्लिक ने बेशुमार प्यार दिया। ग्रामीण भारत पर सेट यह फिल्म दो दुल्हनों की कहानी है, जिनकी ट्रेन में अदला-बदली हो जाती है। किरण राव की यह फिल्म कई सामाजिक मुद्दों पर चोट करती है। 5 करोड़ के बजट में बनी मूवी का इंडिया नेट कलेक्शन 20.58 करोड़ है। वहीं, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 27.06 करोड़ का बिजनेस किया।
इस हिंदी फिल्म ने ऑस्कर मारी जोरदार एंट्री
ब्रिटिश-भारतीय फिल्म निर्माता संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' अंतिम 15 में जगह बनाने में कामयाब रही। फिल्म ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करेगी। मूवी का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया गया था।शहाना गोस्वामी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “हमारी फिल्म संतोष को मिले इस सम्मान के लिए टीम, खासकर हमारी लेखिका, निर्देशक संध्या सूरी के लिए बहुत खुश हूं! 85 फिल्मों में से शॉर्टलिस्ट किया जाना कितना अविश्वसनीय है। उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने इसे पसंद किया, इसका सपोर्ट किया और इसके लिए वोट किया।”
इन फिल्मों ने अंतिम 15 की सूची में बनाई जगह
अंतिम 15 में जगह बनाने वाली फिल्मों में 'एमिलिया पेरेज', 'आई एम स्टिल हियर' (ब्राजील), 'यूनिवर्सल लैंग्वेज' (कनाडा), 'वेव्स' (चेक गणराज्य), 'द गर्ल विद द नीडल' (डेनमार्क) और जर्मनी की 'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग' शामिल हैं।
इस दिन होगी नामांकन की घोषणा
अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकनों की घोषणा 17 जनवरी को की जाएगी। और 2 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थियेटर में आयोजित समारोह में कॉमेडियन और होस्ट कोनन ओ'ब्रायन अकादमी पुरस्कार समारोह का संचालन करेंगे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।