विज्ञापन
Home› Khabar Junction› No Rain Expected In North India For A Week Skies To Remain Clear From Delhi Ncr To Bihar When Will It Rain

उत्तर भारत में एक हफ्ते बारिश की संभावना नहीं : दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक साफ रहेगा आसमान; कब होगी बारिश?

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Tue, 20 Oct 2026 08:47 AM IST
सार

  • उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में 26 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान
  • यूपी और बिहार में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना नहीं
  • दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी नहीं होगी बारिश
  • उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 23 से 26 अक्टूबर के बीच बारश के आसार
  • राजस्थान के कुछ हिस्सों में 20 और 24 अक्टूबर को बारिश की संभावना

जानें देश के मौसम का हाल।
जानें देश के मौसम का हाल। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 20 अक्टूबर 2026 के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 20 से 26 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 23 से 26 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क
IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 से 26 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है। बिहार में भी इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के साथ पंजाब में भी पूरे सप्ताह बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। हिमाचल प्रदेश में भी 20 से 26 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना
IMD के अनुसार, उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में भी 23 से 26 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश
IMD के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 20 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 24 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। दोनों क्षेत्रों में बाकी दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।


विज्ञापन
विज्ञापन