विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Milking By Robots Monitoring Cows With Ai This Dairy Farm Technology Won Rishi Sunak Heart

Dairy: रोबोट दुहते हैं दूध, AI से गायों की निगरानी... इस डेयरी फार्म की टेक्नोलॉजी ने जीता ऋषि सुनक का दिल

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sat, 05 Sep 2026 05:56 PM IST
सार

  • ऋषि सुनक ने नॉर्थ यॉर्कशायर के एक स्मार्ट डेयरी फार्म का दौरा किया।
  • फार्म पर रोबोटिक मिल्किंग सिस्टम और AI तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है।
  • तीन DeLaval रोबोट दूध निकालने का काम करते हैं।
  • तकनीक से प्रति गाय सालाना करीब 300 लीटर दूध बढ़ा है।

डेयरी फार्म की टेक्नोलॉजी ने जीता ऋषि सुनक का दिल
डेयरी फार्म की टेक्नोलॉजी ने जीता ऋषि सुनक का दिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने नॉर्थ यॉर्कशायर के एक डेयरी फार्म का दौरा किया, जहां उन्होंने रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से हो रही स्मार्ट डेयरी फार्मिंग को देखा। फार्म पर आधुनिक तकनीक से न सिर्फ दूध उत्पादन बढ़ा है, बल्कि गायों की सेहत और आराम की भी लगातार निगरानी की जा रही है।

सुनक ने Low Whinholme Farm पर Johnson परिवार के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम आकार के पारिवारिक फार्मों में भी तकनीक का इस्तेमाल रोजाना के कामकाज को आसान बनाने और लंबे समय में मुनाफा बढ़ाने में बड़ा बदलाव ला सकता है।

रोबोटिक सिस्टम से 15 फीसदी बढ़ा दूध उत्पादन
rishisunak.com के अनुसार, फार्म पर तीन DeLaval रोबोटिक मिल्किंग सिस्टम लगाए गए हैं। इनकी मदद से Montbeliarde, Friesian, British Friesian और Holstein नस्लों वाली क्रॉसब्रेड गायों के दूध उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। तकनीक अपनाने के बाद प्रति गाय सालाना करीब 300 लीटर ज्यादा दूध मिलने लगा है। यानी फार्म के दूध उत्पादन में करीब 15 फीसदी का इजाफा हुआ है।

AI से 320 तरह के संकेतकों पर नजर
रोबोटिक मिल्किंग सिस्टम को DeLaval Plus AI सिस्टम से जोड़ा गया है। यह तकनीक गायों की सेहत और व्यवहार से जुड़े 320 तक अलग-अलग संकेतकों की निगरानी करती है। इससे गायों में बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के शुरुआती संकेतों को पहचानने में मदद मिलती है। फार्म पर लगे कैमरों से गायों की Body Condition यानी शारीरिक स्थिति पर भी नजर रखी जाती है।

गायों में थनैला रोग के मामले हुए कम
AI और मॉनिटरिंग सिस्टम से गायों की सेहत पर लगातार नजर रखने का फायदा यह हुआ कि फार्म पर Mastitis (थनैला रोग) के मामलों में कमी आई है। साथ ही, तकनीक की मदद से गायों के आराम और कल्याण पर भी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। गर्मियों में गायों को बाहर चरने की सुविधा भी मिलती है।

ऋषि सुनक ने की तकनीक अपनाने की तारीफ
दौरे के दौरान ऋषि सुनक ने Johnson परिवार के तकनीक अपनाने के तरीके की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम पारिवारिक फार्मों को आमतौर पर आधुनिक तकनीक अपनाने से नहीं जोड़ा जाता, लेकिन यह फार्म दिखाता है कि तकनीक रोजाना के संचालन और लंबे समय की लाभप्रदता में बड़ा बदलाव ला सकती है।

40 फीसदी ग्रांट से संभव हुआ निवेश
Johnson परिवार ने इस तकनीक में निवेश Defra के Farming Investment Fund की मदद से किया। इस फंड के तहत उन्हें निवेश के लिए 40 फीसदी ग्रांट मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन