विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Kisan Sabha Conference 14 Representatives Raise Problems Of Himachal Farmers On National Platform

Kisan Sabha Conference: हिमाचल के किसानों की समस्याएं राष्ट्रीय मंच पर उठाएंगे 14 प्रतिनिधि

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sun, 15 Nov 2026 07:22 PM IST
सार

अखिल भारतीय किसान सभा के 36वें राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल से 14 प्रतिनिधि शामिल हुए। पहली बार दो महिला प्रतिनिधि भी तेलंगाना के सम्मेलन में भाग ले रही हैं।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को तेलंगाना के नालगोंडा में शुरू हुआ। सम्मेलन के पहले दिन बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर किसानों ने विशाल रैली निकाली। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश से 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहा है। खास बात यह है कि पहली बार हिमाचल से महिला प्रतिनिधि भी राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग ले रही हैं।

हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान सभा के राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा और महासचिव महेंद्र राणा कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में 12 पुरुष और दो महिला सदस्य शामिल हैं। किसान सभा के जिला सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी जिले से कुशाल भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र राणा और रीता देवी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इनके अलावा शिमला, कुल्लू, सिरमौर, सोलन और कांगड़ा जिलों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि महिला प्रतिनिधियों में रामपुर से कृष्णा राणा और धर्मपुर खंड की एक प्रतिनिधि शामिल हैं। हिमाचल से पहली बार महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन के पहले दिन आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा ने हिमाचल प्रदेश के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों की ओर ध्यान दिलाया।

चार दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में देशभर से आए किसान प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। अगले तीन दिनों में किसानों की विभिन्न मांगों, उनके समर्थन में आंदोलन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। सम्मेलन में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद आगे के कार्यक्रमों को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन