Home›Khabar Junction›
Karnataka Issues Final Reservation Notification For Zp And Tp Seats Polls Likely In January 2027
कर्नाटक : जिला और तालुक पंचायत चुनाव का रास्ता साफ, जनवरी 2027 में मतदान की संभावना
गांव जंक्शन डेस्क, बेंगलुरु
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:56 PM IST
सार
कर्नाटक में 1,101 जिला पंचायत और 3,580 तालुक पंचायत सीटों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी हो गई है। राज्य में जनवरी 2027 में चुनाव होने की संभावना है।
कर्नाटक में तालुक पंचायतों और जिला पंचायतों का चुनाव जनवरी 2027 में होने की संभावना है।
- फोटो : AI Image
कर्नाटक सरकार ने जिला पंचायत (ZP) और तालुक पंचायत (TP) निर्वाचन क्षेत्रों में सीटों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्य में ग्रामीण स्थानीय निकायों के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव जनवरी 2027 में होने की संभावना है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को जारी अधिसूचना में 30 जिलों की 1,101 जिला पंचायत सीटों और 234 तालुक पंचायतों की 3,580 सदस्य सीटों का आरक्षण अंतिम रूप से तय कर दिया गया है।
2022 में समाप्त हो गया था कार्यकाल
मंत्री के मुताबिक, तालुक पंचायतों और जिला पंचायतों का कार्यकाल 2022 में समाप्त हो गया था। हालांकि, पिछली सरकार के कार्यकाल में चुनाव नहीं कराए गए।
उन्होंने बताया कि कुछ पंचायतों को उच्चीकृत करने और कुछ ग्राम पंचायत क्षेत्रों को नगरपालिकाओं तथा नगर निगमों में शामिल करने के कारण निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन जरूरी हो गया था। इसी वजह से चुनाव में देरी हुई।
अब चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा निर्वाचन आयोग
खंड्रे ने कहा कि राज्य सरकार ने सीटों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है। अब राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा और मतदान की प्रक्रिया पूरी कराएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ग्रामीण स्थानीय निकायों के चुनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।