Home›Khabar Junction›
Income From Fish Farming Will Increase Fishermen Applied For Kisan Credit Card
मछली पालन से बढ़ेगी कमाई : मत्स्य पालकों ने किसान क्रेडिट कार्ड के लिए किया आवेदन
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:48 PM IST
सार
विश्व मत्स्यिकी दिवस पर मधुबन में मत्स्य विभाग ने जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। 10 मछली पालकों ने किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया। जानें NFDP पोर्टल और मत्स्य पालन योजनाओं की जानकारी।
मत्स्य पालन को रोजगार और कमाई का बेहतर जरिया बनाने के लिए सरकार मछुआरों और मछली पालकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ रही है। इसी कड़ी में विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश के मधुबन तहसील के सुल्तानपुर बारागांव में मत्स्य विभाग ने जागरूकता गोष्ठी आयोजित की।
इसमें मछुआ समुदाय के लोगों और मत्स्य पालकों को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से मछली पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। गोष्ठी के दौरान 10 मत्स्य पालकों ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के लिए आवेदन भी किया।
वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन करने की दी सलाह
सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन करने से उत्पादन और पैदावार बढ़ाई जा सकती है। मत्स्य पालकों को विभाग की ओर से चलाई जा रही विकास और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए। इससे उनकी आमदनी बढ़ने के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कराया गया पंजीकरण
कार्यक्रम के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद से मत्स्य पालकों का राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया।इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 10 मत्स्य पालकों के आवेदन प्राप्त किए गए। इससे उन्हें मछली पालन से जुड़ी गतिविधियों के लिए बैंकों से कर्ज लेने की सुविधा मिल सकेगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।