विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Great News For Makhana Farmers In Bihar A Massive Subsidy Of Up To 80 On Popping Machines Find Out How To Ap

बिहार के मखाना किसानों की बल्ले-बल्ले : पॉपिंग मशीन पर 80% तक की भारी सब्सिडी, जाने आवेदन का तरीका...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 22 Nov 2026 11:08 AM IST
सार

  • बिहार में मखाना पॉपिंग मशीन (Makhana Popping Machine) की खरीद पर किसानों को 70 से 80% तक सब्सिडी
  • सामान्य वर्ग के किसानों को अधिकतम 1.40 लाख रुपये का अनुदान
  • SC, ST और महिला किसानों को मशीन खरीदने पर 1.60 लाख रुपये तक की मदद
  • मखाना पॉपिंग मशीन से हर घंटे 5 से 10 किलो या उससे अधिक उत्पादन की क्षमता

बिहार सरकार मखाना पोपिंग मशीन पर देगी सब्सिडी।
बिहार सरकार मखाना पोपिंग मशीन पर देगी सब्सिडी। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार (Bihar) के मक्का किसान प्रसंस्करण के माध्यम से अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं। कच्चा मखाना बेचने के मुकाबले खाने के लिए तैयार मखाना बेचने में अधिक फायाद हो सकता है। इसके लिए प्रदेश सरकार मखाना पॉपिंग मशीन की खरीद पर किसानों को 70 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है।

₹1 लाख 60 हजार तक सब्सिडी का फायदा 
इस योजना के तहत सामान्य वर्ग से आने वाले किसानों को मखाना पॉपिंग मशीन पर 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। कीमत के हिसाब से सब्सिडी की राशि 1 लाख 40 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होगी। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है, जिसके तहत अधिकतम राशि 1 लाख 60 हजार रुपये तय की गई है। 

योजना के तहत मिलने वाली मशीन की उत्पादन क्षमता 5 से 10 किलो प्रति घंटा और उससे अधिक है। यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक ऑपरेशन पर काम करती है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है। इसके अलावा, इस आधुनिक मशीन से स्वच्छ और हाइजीनिक तरीके से मखाने की पॉपिंग होती है, जिससे तैयार मखाने की गुणवत्ता बेहतर और एकसमान बनी रहती है।

 कैसे करें आवेदन? 
सब्सिडी योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन (farmech.bihar.gov) करना होगा। इस योजना से जुड़ी किसी भी दूसरी जानकारी के लिए किसान उद्यान निदेशालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन