Home›Khabar Junction›
Farming Exhibition Held Sonepur Fair Farmers Information On Modern Technologies And Government Schemes
सोनपुर मेले में लगेगी खेती-किसानी की प्रदर्शनी: किसानों को मिलेंगी आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:08 PM IST
सार
सोनपुर मेला 2026 में कृषि विभाग विशेष प्रदर्शनी लगाएगा। किसानों को आधुनिक खेती, जैविक खाद, ड्रिप सिंचाई, कृषि यंत्रों और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी।
हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में इस बार भी कृषि विभाग की ओर से खेती-किसानी पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें मेले में आने वाले किसानों, कृषि उद्यमियों और आम लोगों को खेती की नई तकनीकों, आधुनिक तरीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए जगह और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसानों को एक ही जगह पर खेती से जुड़ी उपयोगी जानकारियां मिल सकें।
कम लागत में ज्यादा पैदावार के बताए जाएंगे तरीके
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों से जोड़ना है। यहां कृषि विशेषज्ञ किसानों को बताएंगे कि कम लागत में ज्यादा पैदावार कैसे हासिल की जा सकती है। इसके लिए उन्नत किस्म के बीजों का चयन, मिट्टी की जांच, जैविक खेती और जैविक खाद के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा फसलों को कीटों और बीमारियों से बचाने के उपाय भी बताए जाएंगे। किसानों को पानी बचाने के तरीके, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली के साथ आधुनिक कृषि यंत्रों के इस्तेमाल की जानकारी भी मिलेगी।
सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की मिलेगी जानकारी
प्रदर्शनी में कृषि विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। किसान यहां कृषि विभाग की अलग-अलग योजनाओं, सरकारी अनुदान, बीज वितरण और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी ले सकेंगे। इसके साथ ही आधुनिक खेती के मॉडल और नई कृषि तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इससे किसानों को नई तकनीकों को समझने और उन्हें अपने खेतों में अपनाने में मदद मिलेगी।
किसानों के लिए खास होगा सोनपुर मेला
हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला केवल मनोरंजन और धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि यह कृषि, पशुपालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का भी बड़ा मंच है। मेले में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।
इसी को देखते हुए कृषि विभाग प्रदर्शनी को ज्यादा उपयोगी और आकर्षक बनाने की तैयारी कर रहा है। इसका मकसद किसानों को खेती की नई तकनीकों से जोड़ना, उत्पादन लागत घटाना और खेती को ज्यादा लाभकारी बनाने के लिए जागरूक करना है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।