भारत में मसालों की खेती और उत्पादन में अलग-अलग राज्यों की अहम भूमिका है। वर्ष 2025-26 के अनुमान के मुताबिक, लहसुन और अदरक के उत्पादन में मध्य प्रदेश सबसे आगे है, जबकि लाल मिर्च के उत्पादन में आंध्र प्रदेश और जीरे में राजस्थान की प्रमुख हिस्सेदारी है। वहीं, हल्दी के उत्पादन में महाराष्ट्र और काली मिर्च में कर्नाटक आगे है। मसालों के उत्पादन से जुड़े ये आंकड़े देश में प्रमुख मसाला उत्पादक राज्यों की स्थिति को सामने रखते हैं।
किस राज्य में किस मसाले का सबसे ज्यादा उत्पादन?
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, मसाला विकास से जुड़े निदेशालय (DASD) और स्पाइसेज बोर्ड के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में प्रमुख मसालों के उत्पादन का अनुमान इस प्रकार है:
लहसुन : मध्य प्रदेश में 22.03 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। यहां करीब 2.11 लाख हेक्टेयर में इसकी खेती होती है।
लाल मिर्च : आंध्र प्रदेश में 11.67 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। इसका खेती क्षेत्र करीब 1.96 लाख हेक्टेयर है।
जीरा : राजस्थान में 6.93 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। राज्य में करीब 10.90 लाख हेक्टेयर में जीरे की खेती होती है।
अदरक : मध्य प्रदेश में 6.24 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। इसका खेती क्षेत्र करीब 38,072 हेक्टेयर है।
धनिया : मध्य प्रदेश में 4.88 लाख टन उत्पादन का अनुमान है।
हल्दी : महाराष्ट्र में 3.07 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। यहां करीब 87,579 हेक्टेयर में हल्दी उगाई जाती है।
सौंफ : गुजरात में 1.31 लाख टन उत्पादन का अनुमान है।
मेथी : राजस्थान में 1.25 लाख टन उत्पादन का अनुमान है।
काली मिर्च : कर्नाटक में 63,387 टन उत्पादन का अनुमान है।
मसाला उत्पादन में राज्यों की अहम भूमिका
इन आंकड़ों से पता चलता है कि देश के अलग-अलग राज्य विशेष मसालों के उत्पादन में आगे हैं। मध्य प्रदेश लहसुन, अदरक और धनिया के उत्पादन में प्रमुख स्थान पर है। राजस्थान जीरा और मेथी के लिए अहम है, जबकि आंध्र प्रदेश लाल मिर्च उत्पादन में आगे है। गुजरात सौंफ, महाराष्ट्र हल्दी और कर्नाटक काली मिर्च के उत्पादन में प्रमुख राज्य हैं।
नोट : ये वर्ष 2025-26 के अनुमानित आंकड़े हैं, अंतिम उत्पादन आंकड़े नहीं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।