विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Dilrmp 3 0 565 50 Crore Digital Overhaul To Build A Gis Enabled Land Stack

DILRMP 3.0: जमीन के रिकॉर्ड का होगा डिजिटल कायाकल्प, ₹565.50 करोड़ से बनेगा Land Stack

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Umashankar Mishra Updated Wed, 09 Sep 2026 09:44 PM IST
सार

डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के नए चरण DILRMP 3.0 के तहत ₹565.50 करोड़ के प्रस्तावित व्यय से डिजिटल भूमि रिकॉर्ड, 14 अंकों वाली भू-आधार व्यवस्था, भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) आधारित ‘लैंड स्टैक’ और कागजरहित संपत्ति पंजीकरण को बढ़ावा मिलेगा। जानिए, विस्तार से...

भूमि अभिलेखों को डिजिटल रूप से सुलभ कराने का प्रयास कर रही है सरकार।
भूमि अभिलेखों को डिजिटल रूप से सुलभ कराने का प्रयास कर रही है सरकार। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमि रिकॉर्ड को अधिक पारदर्शी, सुलभ और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में सरकार डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम का नया चरण DILRMP 3.0 शुरू करने जा रही है। ₹565.50 करोड़ के प्रस्तावित परिव्यय वाले इस पांच वर्षीय कार्यक्रम में डिजिटल नक्शों, भू-स्वामित्व, पंजीकरण और भूमि विवादों को एकीकृत करते हुए GIS-सक्षम ‘Land Stack’ तैयार किया जाएगा। 

10 सितंबर को जारी होंगे दिशा-निर्देश 
ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग (DoLR) की ओर से 10 सितंबर 2026 को शाम 6:30 बजे DILRMP 3.0 (2026–2031) की व्यावहारिक दिशा-निर्देश जारी की जाएंगे। यह चरण सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में Central Sector Scheme के रूप में लागू किया जाएगा।

हर भूखंड को मिलेगा 14 अंकों का भू-आधार
DILRMP 3.0 के तहत Universal Bhu-Aadhaar (ULPIN) की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके जरिए देश के प्रत्येक भूखंड को 14 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या देने का लक्ष्य है, जिससे संपत्तियों की स्पष्ट और सुरक्षित पहचान सुनिश्चित हो सके।

डिजिटल नक्शे और कागजरहित पंजीकरण
कार्यक्रम के तहत भूमि के नक्शों का पूर्ण डिजिटलीकरण किया जाएगा और उन्हें सटीक भौगोलिक निर्देशांकों से जोड़ा जाएगा। साथ ही संपत्ति पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया कागजरहित बनाने और नया पंजीकरण भंडार विकसित करने की योजना है। 75 उप-पंजीयक कार्यालयों को आधुनिक ‘पंजीकरण सेवा केंद्रों’ में उन्नत करने के लिए ₹37.5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

भूमि विवादों के लिए एकीकृत राजस्व न्यायालय
भूमि रिकॉर्ड से सीधे जुड़े आधुनिक, कागजरहित राजस्व न्यायालय मामला प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) के जरिए मामलों की निगरानी की जाएगी। इसका उद्देश्य भूमि विवादों के निपटारे में लगने वाले समय और कानूनी खर्च को कम करना है।

शहरी क्षेत्रों में NAKSHA पायलट परियोजना 
DILRMP 3.0 के तहत NAKSHA पायलट परियोजना को पूरा करने पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही एपीआई (API) आधारित सुरक्षित एकीकरण के जरिए नागरिकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम करने और जीवन सुगमता (Ease of Living) तथा व्यवसाय सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन