विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Phil Hogan Wants Strong Indian Representation In Fao Leadership

FAO: भारत के कृषि नवाचारों को दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं एफएओ के महानिदेशक पद के उम्मीदवार फिल होगन

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Umashankar Mishra Updated Mon, 23 Nov 2026 09:22 PM IST
सार

एफएओ के महानिदेशक पद के उम्मीदवार फिल होगन ने संगठन के वरिष्ठ प्रबंधन में भारत की मजबूत भागीदारी की वकालत की है। उन्होंने डिजिटल कृषि, तकनीक और नवाचार के भारतीय अनुभव को वैश्विक दक्षिण के विकासशील देशों तक पहुंचाने की इच्छा जताई।

फिल होगन ने कहा कि भारत ने डिजिटल कृषि, तकनीकी नवाचार, चक्रीय अर्थव्यवस्था और जैव अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है।
फिल होगन ने कहा कि भारत ने डिजिटल कृषि, तकनीकी नवाचार, चक्रीय अर्थव्यवस्था और जैव अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड की ओर से संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के महानिदेशक पद के उम्मीदवार फिल होगन ने कहा है कि संगठन की भविष्य की प्राथमिकताएं तय करने में भारत की मजबूत भूमिका होनी चाहिए।

एएनआई को दिए साक्षात्कार में फिल होगन ने कहा कि भारत ने डिजिटल कृषि, तकनीकी नवाचार, चक्रीय अर्थव्यवस्था और जैव अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। इन अनुभवों से विकासशील देशों को लाभ पहुंचाया जा सकता है।

एफएओ के प्रबंधन में भारत को जगह 
होगन ने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत एफएओ के वरिष्ठ प्रबंधन का हिस्सा बने। उनके मुताबिक, भारत ने तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने भारत के साथ मजबूत साझेदारी विकसित करने और दक्षिण-दक्षिण तथा त्रिकोणीय सहयोग को विस्तार देने की इच्छा भी जताई। इससे वैश्विक दक्षिण के देशों को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद मिल सकती है।

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते का स्वागत
भारत और यूरोपीय संघ के मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत पूरी होने का होगन ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पांच साल की बातचीत के बाद हुए इस समझौते में 99 फीसदी शुल्क कम या समाप्त किए गए हैं।

उनके मुताबिक, इस समझौते में डेयरी क्षेत्र और कृषि के कई संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा की गई है, जबकि उद्योग और सेवा क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। भारत और यूरोपीय संघ मिलकर दुनिया की करीब 25 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन