विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Karnataka May Approach Supreme Court Over Delay In Drought Relief

कर्नाटक: सूखा राहत पर केंद्र के रवैये से सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार करेगी राज्य सरकार - जी. परमेश्वर

गांव जंक्शन डेस्क, बेंगलुरु Published by: Umashankar Mishra Updated Mon, 23 Nov 2026 09:26 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा है कि केंद्र से सूखा राहत पर जवाब नहीं मिलने पर कर्नाटक सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने समेत अन्य कानूनी विकल्पों पर विचार करेगी। राज्य ने 22,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है और किसानों को 5,000 रुपये की राहत देना शुरू कर दिया है।

राज्य सरकार ने सूखा राहत के लिए केंद्र से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर कानूनी विकल्प तलाशने की बात कही है।
राज्य सरकार ने सूखा राहत के लिए केंद्र से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर कानूनी विकल्प तलाशने की बात कही है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार ने सूखा राहत के लिए केंद्र से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर कानूनी विकल्प तलाशने की बात कही है। उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकती है।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

पिछली बार सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से मिली थी मदद
परमेश्वर के मुताबिक, राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और कृषि मंत्री को तीन ज्ञापन भेजकर करीब 22,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। केंद्रीय टीमें कर्नाटक का दौरा कर अपनी रिपोर्ट भी सौंप चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि पिछली बार राज्य ने 18,000 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद करीब 3,500 करोड़ रुपये मिले थे।

किसानों को 5,000 रुपये देने की तैयारी
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों को 5,000 रुपये की सहायता बांटना शुरू कर चुकी है। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। इस पर राज्य के खजाने से करीब 2,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

उन्होंने सूखे के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की। साथ ही केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी से राज्य के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्र में बैठक कराने में मदद करने को कहा। परमेश्वर ने आशा कार्यकर्ताओं के सातवें दिन भी जारी प्रदर्शन पर कहा कि मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मंगलवार शाम उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन