हिमाचल प्रदेश के पशुपालकों और दूध उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। कांगड़ा जिले के ढगवार में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसे तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस संयंत्र का उद्घाटन जनवरी 2027 में किया जाएगा। इस प्लांट में रोजाना 1.5 लाख लीटर दूध को प्रोसेस किया जा सकेगा। इससे कांगड़ा, ऊना, चंबा और हमीरपुर जिलों के हजारों दूध उत्पादक किसानों और पशुपालकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ किसानों और पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने में भी मददगार होगी।
'हिम' ब्रांड से बाजार में बिकेंगे दूध के उत्पाद
इस आधुनिक संयंत्र में दूध से मोजरेला चीज, पनीर, दही, घी और मक्खन जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इन उत्पादों को 'हिम' ब्रांड के नाम से बाजार में बेचा जाएगा। फिलहाल परियोजना का परीक्षण चल रहा है।
संचालन के लिए मिलेंगे 29.49 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने बताया कि संयंत्र के डिजिटलीकरण के लिए 1.25 करोड़ रुपये और इसके संचालन के लिए 29.49 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को दुग्ध सहकारी समितियों के पंजीकरण में तेजी लाने और ज्यादा से ज्यादा किसानों को इन समितियों से जोड़ने के निर्देश भी दिए।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।