विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Attention Farmers Of Up Subsidies Available For Everything From Agricultural Machinery And Drones To Custom H

UP के किसान ध्यान दें : कृषि यंत्रों-ड्रोन से कस्टम हायरिंग सेंटर तक मिलेगी सब्सिडी, 20 अक्तूबर तक करें आवेदन

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Tue, 06 Oct 2026 05:18 PM IST
सार

  • यूपी सरकार ने खेती में इस्तेमाल होने वाले कई कृषि यंत्रों पर किसानों को सब्सिडी देने का ऐलान किया है।
  • किसान 7 से 20 अक्तूबर तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के लिए 10-10 लाख रुपये तक का प्रावधान है।
  • फसल अवशेष प्रबंधन के तहत कृषि यंत्र और कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 30 लाख रुपये तक के प्रावधान में आवेदन किया जा सकेगा।

यूपी सरकार ने कई तरह के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का एलान किया।
यूपी सरकार ने कई तरह के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का एलान किया। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेती-बाड़ी में यंत्रों का इस्तेमाल दो मोर्चों पर किसानों को फायदा देता है। पहला खेती की लागत कम होती है और दूसरा फसल उपज में बढ़ोतरी की संभावना को मजबूती मिलती है। इन फायदों को देखते हुए UP सरकार ने खेती-बाड़ी में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देने का एलान किया है। किसान सात अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक कृषि विभाग की वेबसाइट (www.agriculture.up.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यंत्रों के अलावा कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक खोलने के लिए भी सब्सिडी दी जाएगी।

कस्टम हायरिंग सेंटर और किसान ड्रोन भी शामिल
सरकार के अनुसार, कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के लिए 10-10 लाख रुपये, जबकि किसान ड्रोन और दूसरे कृषि यंत्रों पर भी अनुदान दिया जाएगा।

फसल अवशेष प्रबंधन के तहत एकल कृषि यंत्र और कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 30 लाख रुपये तक के प्रावधान के तहत आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत मेज सेलर और मिलेट पर्लर, कीट रोग नियंत्रण योजना के तहत कृषि रक्षा यंत्र तथा सीडीपी योजना के तहत कृषि यंत्रों के लिए भी किसान आवेदन कर सकेंगे।

वेबसाइट पर ऐसे होगा आवेदन
संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण) के अनुसार, कृषि यंत्रों की बुकिंग और जनपदवार आवेदन के माध्यम से किया जाएगा। किसान वेबसाइट पर किसान कॉर्नर में जाकर यंत्र बुकिंग प्रारंभ विकल्प पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वेबसाइट पर कृषि यंत्रों की बुकिंग, अनुदान की प्रक्रिया और इससे जुड़ी दूसरी जानकारी भी उपलब्ध है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन