विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Alert For Potato Farmers Blight Can Destroy The Crop In A Very Short Time From Identification To Management S

आलू किसानों के लिए अलर्ट : थोड़े ही वक्त में फसल तबाह कर सकता है झुलसा रोग, पहचान से निपटने तक का तरीका...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 22 Nov 2026 09:05 AM IST
सार

  • आलू की फसल में तेजी से फैलता है झुलसा रोग, इसे चक्रवृद्धि ब्याज रोग भी कहा जाता है
  • पिछेती झुलसा में पत्तियों के किनारे सूखने लगते हैं और रगड़ने पर आती है खर-खर की आवाज
  • झुलसा रोग से बचाव के लिए 15 दिनों के अंतराल पर मैनकोजेब के छिड़काव की सलाह

आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकता है झुलसा रोग।
आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकता है झुलसा रोग। - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय उत्तर भारत में रबी आलू की बुवाई का दौर जारी है। आलू की खेती में झुलसा रोग का खतरा बना रहता है। यह रोग काफी तेजी से फसल को अपनी जद में लेता है। नुकसान से बचने के लिए किसान किसानों को समय रहते रोग की पहचान और तय मात्रा में दवाओं का छिड़काव करना चाहिए।

किनारों से पत्तियों का सूखना और खर-खर की आवाज है पिछेती झुलसा का संकेत
झुलसा रोग दो तरह का होता है, जिसकी पहचान का तरीका भी अलग-अलग है। पिछेती झुलसा में आलू की पत्तियां सिरों और किनारों से सूखना आरंभ हो जाती हैं। यदि किसान पत्तियों के सूखे हुए भाग को हाथ से रगड़कर देखें, तो उसमें से 'खर-खर' जैसी आवाज सुनाई देती है।

अगेती झुलसा में पत्तियों पर उभरते हैं छल्ले जैसे भूरे गोल धब्बे
अगेती झुलसा रोग की चपेट में आने पर आलू की पत्तियों पर अलग प्रकार के लक्षण नजर आते हैं। दी गई जानकारी के अनुसार, इस रोग में पत्तियों की सतह पर भूरे रंग के गोल धब्बे बन जाते हैं, जिनका रूप छल्ले के समान दिखता है। जैसे-जैसे समय के साथ ये निशान आगे बढ़ते जाते हैं, पत्तियां धीरे-धीरे झुलसकर नष्ट हो जाती हैं।

आशंका होने पर 15 दिनों के अंतराल पर बचाव के लिए करें छिड़काव
इस रोग से निपटने के लिए दी गई सलाह के अनुसार, यदि खेत में रोग लगने की आशंका हो, तो बचाव के तौर पर 15 दिनों के अंतराल पर छिड़काव करना चाहिए। इसके लिए मैनकोजेब 75% डब्ल्यूपी को 2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोलकर फसल पर छिड़कने का सुझाव दिया गया है।

लक्षण दिखाई देने पर उपयोग की जाने वाली दवाएं
अगर फसल में झुलसा रोग के लक्षण नजर आने लगें, तो किसान मैनकोजेब 75% की 2 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं। इसके अलावा, कार्बेन्डाजिम 12% समेत मैनकोजेब 63% WP की 2 ग्राम मात्रा को भी प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़कने की सलाह दी गई है।

पिछेती झुलसा के लिए खास दवा और अधिक जानकारी हेतु संपर्क सूत्र
पिछेती झुलसा पर काबू पाने के लिए मेटालैक्सिल-M 4% समेत मैनकोजेब 64% WP की 2 ग्राम मात्रा को प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करना असरदार हो सकता है। 


विज्ञापन
विज्ञापन