प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत यूपी के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे हैं।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, खेती की लागत कम करने में जुटी सरकार
सीएम योगी ने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि किसानों की खुशहाली में ही गांवों की समृद्धि और देश की प्रगति छिपी है। सीएम ने आगे लिखा कि किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, उनकी आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने दीपावली से पहले मिले इस लाभ के लिए राज्य के सभी किसानों की तरफ से प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
पीएम किसान की शुरुआत के बाद से अब तक योजना के तहत कुल 1,07,943.95 करोड़ रुपये किसानों के खाते में पहुंचे हैं।
खाते में सीधे आते हैं दो-दो हजार रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। सरकार के अनुसार, इस योजना में पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को हर साल कुल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह पैसा दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों को मिलता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से इस योजना की शुरुआत की थी।
उत्तर प्रदेश के किसानों को अब तक कितना लाभ मिला?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यूपी के किसानों को साल 2018 से अब तक मिली धनराशि के आंकड़े
कुल प्राप्त राशि: 1,07,943.95 करोड़ रुपये