विज्ञापन
Home› Khabar Junction› 200 000 Buds Of A New Sugarcane Variety In Up Booked In 5 Minutes Many Farmers Left Empty Handed Find Out Why

UP में गन्ने की नई किस्म के 2 लाख बड 5 मिनट में बुक हुए : कई किसान खाली हाथ, जानें CoS.23232 में क्या है खास?

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 11 Oct 2026 05:17 PM IST
सार

  • UP में गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की दो लाख सिंगल बड पांच मिनट में बुक हुए, कई किसान खाली हाथ रह गए
  • अक्टूबर में आयोजित होगा मिठास मेला 2026, यहां नई किस्म के बीज मिलने की उम्मीद।
  • यह किस्म जल्दी पककर तैयार हो जाती है, उत्पादन से चीनी की रिकवरी दर तक के मोर्चे पर यह किस्म काफी बेहतर है

यूपी में गन्ने की नई CoS.23232 किस्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
यूपी में गन्ने की नई CoS.23232 किस्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद की नई CoS.23232 किस्म को लेकर किसानों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। 9 अक्तूबर को बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होती ही मात्र पांच मिनट के अंदर इस किस्म की सभी दो लाख सिंगल बड बीज बुक हो गए। इस रफ्तार की वजह से बड़ी संख्या में किसान खाली हाथ रह गए। बता दें कि इस साल परिषद ने बिक्री के लिए CoS.23232 की दो लाख सिगंल बड का कोटा तय किया था।

CoS.23232 में क्या खास है?
जानकारी के अनुसार, CoS.23232 किस्म को बीते सितंबर महीने में खेती के लिए जारी किया गया है। यह किस्म जल्दी पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म का जमाव काफी बहेतर होता है और पौधों में कल्ले अधिक फूटते हैं। प्रति हेक्टेयर के हिसाब से इस अगेती किस्म की औसत उपज 95.56 हेक्टेयर दर्ज की गई है। वहीं, प्रति एकड़ के हिसाब से यह आंकड़ा 400 से 500 क्विंटल तक पहुंचता है। चीनी की रिकवरी के मामले में भी नई किस्म Co 0238 से बेहतर बताई जा रही है। 

अब कब मिलेगा बीज? अक्टूबर में मिठास मेले का आयोजन
ऑनलाइन बिक्री कोटा पूरा होने के बाद परिषद अक्तूबर में लगने वाले मिठास मेले में किसानों को CoS.23232 के बीज उपलब्ध कराने की तैयारी में है। नई किस्म की मांग को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद सिंगल बड प्रसार और टिशू कल्चर तकनीक के माध्यम से बीज उत्पादन को रफ्तार देने की तैयारी कर रहा है। 

परिषद ने किसानों को सलाह दी है कि वे बीज की उपलब्धता और वितरण से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक सूचना माध्यमों पर नजर बनाए रखें। 

 


विज्ञापन
विज्ञापन