रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। 3 अगस्त 2026 को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब अपने परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी आधिकारिक क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा।
यह सिटी स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी पहले से उपलब्ध कराती है, ताकि वे यात्रा और ठहरने की व्यवस्था समय पर कर सकें। RRB Group D Admit Card परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड
संबंधित RRB की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
RRB Group D Exam City Intimation Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
कैप्चा भरकर Login करें।
स्क्रीन पर आपकी Exam City Slip दिखाई देगी।
इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
सिटी स्लिप में कौन-कौन सी होगी जानकारी?
डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों की जांच जरूर करें।
उम्मीदवार का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर
रोल नंबर
परीक्षा की तारीख
परीक्षा शिफ्ट
रिपोर्टिंग समय
आवंटित परीक्षा शहर
RRB क्षेत्र (Region)
SC/ST यात्रा प्राधिकरण (यदि लागू हो)
परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान
प्रिंटेड एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण पहले से जांच लें।
रिपोर्टिंग समय से कम से कम 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन और अध्ययन सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है।
कब होंगे RRB Group D 2026 के एग्जाम?
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार RRB Group D 2026 की परीक्षाएं 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक परीक्षा तिथि के लिए एग्जाम सिटी स्लिप लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
महत्वपूर्ण सलाह
एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए जारी की जाती है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जरूर देखते रहें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।