विज्ञापन
Home› Hello Career› Groundnut Price Forecast Released Ahead Of The Kharif Harvest Prices Likely To Range From 65 To 70 Per Kg F

Kharif Crops: खरीफ कटाई से पहले मूंगफली के भाव का अनुमान जारी, ₹65-70 प्रति किलो रह सकती है कीमत, जानें...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 23 Aug 2026 02:48 PM IST
सार

  • कटाई से पहले TNAU ने खरीफ मूंगफली के भाव का पूर्वानुमान जारी किया।
  • आने वाले महीनों में भाव ₹65-70 प्रति किलो रह सकता है।
  • 25 साल के मंडी आंकड़ों पर आधारित अनुमान है।
  • किसानों को कीमतों को ध्यान में रखकर विपणन की सलाह दी।

तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय ने खरीफ मूंगफली भाव का अनुमान जारी किया।
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय ने खरीफ मूंगफली भाव का अनुमान जारी किया। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी खरीफ कटाई सीजन से पहले मूंगफली किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार आगामी कटाई सीजन में मूंगफली की कीमतें 65 से 70 रुपये प्रति किलो के बीच रह सकती हैं। विश्वविद्यालय का यह अनुमान टिंडीवनम और सेवूर मंडी में 25 सालों के दौरान मूंगफली की कीमतों के विश्लेषण पर आधारित है। इसके अलावा मौजूदा बाजार के मिजाज और मांग-सप्लाई के गणित का भी सर्वे किया गया है।

विश्वविद्यालय ने मूंगफली किसानों को बुवाई और विपणन की योजना बनाते समय मूल्य संभावनाओं को ध्यान में रखने की सलाह दी है।

बाजार मे उतार-चढ़ाव दिखने के आसार
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मूंगफली उत्पादक देश है। वर्ष 2024-25 के दौरान देश में 57.62 लाख हेक्टेयर से 119.42 लाख टन मूंगफली का उत्पादन हुआ था। हालांकि, वर्ष 2025-26 में फसल के तहत क्षेत्र में 3.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून में हालिया उतार-चढ़ाव के कारण बाजार में आवक में कमी देखी जा सकती है।

 


विज्ञापन
विज्ञापन