Home›Fisheries›
Haryana Aims To Become No1 In Fisheries Sector 25 Cold Stores Set Up Aqua Park Worth Rs9890 Crore Planned In Bhiwani
Haryana: मत्स्य पालन में नंबर-1 बनने की तैयारी, 25 कोल्ड स्टोर तैयार, 98.90 करोड़ का एक्वा पार्क बनेगा
गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: Himanshu Mishra
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:14 PM IST
सार
मत्स्य किसानों को अपने तालाबों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए 45 लाख रुपये का अनुदान वितरित किया गया है। जहां भी अनुदान लंबित है, वहां तुरंत भुगतान जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
हरियाणा सरकार ने राज्य को मत्स्य पालन (Fisheries) के क्षेत्र में देश में दूसरे स्थान से पहले स्थान पर पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों की आमदनी बढ़ाने और मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 25 मत्स्य कोल्ड स्टोर स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 18 कोल्ड स्टोर पर काम चल रहा है और 10 नए कोल्ड स्टोर के लिए अनुदान जारी किया गया है। प्रदेश में झींगा और मछली उत्पादन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए भिवानी जिले के गांव गरवा में 24.5 एकड़ भूमि पर 98.90 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत एक्वा पार्क उत्कृष्ठता केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
मत्स्य किसानों की आमदनी बढ़ाने पर सरकार का फोकस
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार को मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए कोल्ड स्टोर चेन बनाई जा रही है, ताकि मछली पालक किसानों को अपनी उपज के सुरक्षित भंडारण और विपणन में कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 13 करोड़ रुपये का अनुदान पहले ही जारी किया जा चुका है और केंद्र सरकार से मिले बजट के अलावा अतिरिक्त 20 करोड़ रुपये की मांग भी की गई है।
सोलर सिस्टम और मत्स्य मंडियों से किसानों को राहत
मत्स्य किसानों को अपने तालाबों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए 45 लाख रुपये का अनुदान वितरित किया गया है। जहां भी अनुदान लंबित है, वहां तुरंत भुगतान जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में फरीदाबाद, गुरुग्राम और हिसार में नई मत्स्य मंडियां स्थापित करने की योजना है, जिससे मत्स्य उत्पादकों को स्थानीय स्तर पर बाजार और बेहतर दाम मिल सकेंगे।
झींगा प्रोसेसिंग यूनिट और उच्च गुणवत्ता वाले बीज केंद्र
राज्य में झींगा प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की भी योजना है, ताकि निर्यात और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा दिया जा सके। किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले मत्स्य बीज उपलब्ध कराने के लिए 15 सरकारी बीज केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत सिरसा जिले के गांव पोहरका में 25 एकड़ भूमि पर खारे पानी की जलकृषि विकास परियोजना स्थापित करने की तैयारी है।
राज्य में तेजी से बढ़ रहा एक्वाकल्चर नेटवर्क
बैठक में मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू और संयुक्त निदेशक पवन कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में मछली पालन, झींगा पालन और मत्स्य उत्पाद प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों को भी जोड़ने की रणनीति बनाई जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा को न सिर्फ मत्स्य उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाए, बल्कि किसानों की आय में कम से कम 30 प्रतिशत तक की वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।