गाय-भैंस पालन में तकनीक ने दूध निकालने की प्रक्रिया को काफी आसान और तेज कर दिया है। हम बात कर रहे हैं मिल्किंग मशीन की, जो बड़े डेयरी फार्म के साथ छोटे पशुपालकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, इस मशीन से दूध निकालने के लिए पशुओं के थनों पर कप लगाए जाते हैं, जिसके बाद मशीन दूध खींचकर बर्तन में एकत्र कर देती है। इस तरह मजदूरी और समय की काफी बचत होती है। प्रमियम बाजार में मिल्किंग मशीन का उपयोग स्वच्छता के नजरिए से देखा जाता है। हाथ से दूध निकालने पर कीटाणु दूध में प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा वातावरण की धुल और बैक्टीरिया से दूध संपर्क में आ सकते हैं। दूसरी तरफ इस मशीन के उपयोग में सीधे पाइपों से दूध बाल्टी में जमा हो जाता है।
छोटे पशुपालकों के लिए सिंगल बकेट मिल्किंग मशीन
बाजार में खासतौर से दो तरीके की मिल्किंग मशीन उपलब्ध हैं। बकेट मिल्किंग मशीन छोटे पशुपालकों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इस मशीन में एक बार में केवल एक पशु का दूध निकाला जा सकता है। यह दूध पशु के थन से सीधे बकेट में इकट्ठा हो जाता है। इस मशीन को चलाना, साफ करना और रखरखाव आसान बताया जाता है।
डबल बकेट मिल्किंग मशीन, मध्य डेयरी चालकों के लिए
अब बात डबल बकेट मिल्किंग मशीन की करते हैं, जो मध्य डेयरी चालकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। यह मशीन सिंगल बकेट मिल्किंग मशीन की तुलना में महंगी आती है, लेकिन इसके फीचर भी काफी ज्यादा है। जानकारी के अनुसार, इस मशीन की मदद से एक बार में पशुपालक दो पशुओं का दूध निकाल सकता है।
इसमें दूध एकत्र करने के लिए दो अलग-अलग बकेट होती हैं। इस मशीन की दूध निकालने की रफ्तार तेजी होती है, जिससे डेयरी कार्यों की कार्यक्षमता बढ़ती है और स्वच्छता के साथ दूध संग्रहित होने से उसकी गुणवत्ता भी बनी रहती है।