किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए उद्यान विभाग दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसकी शुरुआत 30 नवंबर से होगी। इसमें जिले के 50 किसानों को उन्नत बागवानी, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और जैविक खेती की तकनीक सिखाई जाएगी। किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल करने के तरीके भी बताए जाएंगे।
यह कार्यक्रम एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह के अनुसार, प्रशिक्षण 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक कृषि विज्ञान केंद्र, मंझराफार्म के सभागार में होगा। इसके लिए 50 किसानों को 25-25 के दो समूहों में बांटा गया है। दोनों दिन अलग-अलग समूहों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इन खेती और व्यवसायों की मिलेगी जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को कई विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इसमें नए फल बाग लगाने, मसालों और सब्जियों की खेती का रकबा बढ़ाने, मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन की तकनीक शामिल है। इसके अलावा किसान जैविक खेती और औषधीय पौधों की खेती के तरीके भी सीखेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र से पांच विषय विशेषज्ञों को प्रशिक्षण देने के लिए नामित करने का अनुरोध किया गया है। विशेषज्ञ किसानों को बागवानी में मशीनों के इस्तेमाल और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे।
फसलों को कीट और बीमारियों से बचाने के तरीके भी सीखेंगे
प्रशिक्षण में किसानों को फल, सब्जी और दूसरी बागवानी फसलों में लगने वाले कीटों और बीमारियों की पहचान करना भी सिखाया जाएगा। साथ ही फसलों को नुकसान से बचाने के उपाय बताए जाएंगे। उद्यान विभाग का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ फल, सब्जी, मसाले और औषधीय फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। विभाग को उम्मीद है कि इस प्रशिक्षण से किसान नई तकनीक अपनाकर खेती की लागत कम कर सकेंगे और उत्पादन व गुणवत्ता बढ़ाकर अपनी आमदनी में इजाफा कर पाएंगे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।