विज्ञापन
Home› Baat Pate Ki› Opportunity To Avail Subsidy On Agricultural Equipment Book Online By December 5 Learn How To Apply

उत्तर प्रदेश : कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का मौका, 5 दिसंबर तक करें ऑनलाइन बुकिंग, जानें कैसे करें आवेदन

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Fri, 27 Nov 2026 03:31 PM IST
सार

  • कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू।

  • किसान 5 दिसंबर की रात 12 बजे तक कर सकते हैं आवेदन।

  • 2,500 और 5,000 रुपये निर्धारित की गई जमानत राशि।

  • इस बार विकासखंड नहीं, पूरे जिले के स्तर पर होगी बुकिंग।

कृषि यंत्र
कृषि यंत्र - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के लिए कृषि यंत्रों पर सरकारी अनुदान पाने का मौका है। कृषि विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक किसान 5 दिसंबर की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार किसानों को विकासखंड के बजाय पूरे जिले के आधार पर बुकिंग का मौका मिलेगा।

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा। इसमें फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन के उपकरण और कृषि रक्षा यंत्र शामिल हैं। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत जिले में 62 यंत्रों का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 94 यंत्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आवेदन के लिए कितनी जमा करनी होगी राशि?
किसान अपने कृषि पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान के हिसाब से जमानत राशि तय की है। 10,001 रुपये से एक लाख रुपये तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 2,500 रुपये जमा करने होंगे। एक लाख रुपये से अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 5,000 रुपये जमानत राशि देनी होगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर 'यंत्र बुकिंग प्रारंभ' विकल्प चुनना होगा। आवेदन करते समय कृषि पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना जरूरी है। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन