उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के वीरपुरा गांव में किसान बड़े पैमाने पर मटर की खेती कर रहे हैं। यहां M-7, AP-3 और GS-10 जैसी किस्मों से किसान 60-65 दिन में हरी मटर की फसल तैयार कर लेते हैं। अच्छी पैदावार मिलने पर एक एकड़ से 40 क्विंटल तक फली का उत्पादन होता है और लागत निकालकर 45-50 हजार रुपये तक मुनाफा कमाते हैं। इस वीडियो में जानिए मटर की खेती का पूरा मॉडल। किसान फली और दाने वाली मटर की खेती कब करते हैं? M-7, AP-3 और GS-10 किस्मों में क्या अंतर है? फली का भाव कम मिलने पर किसान कैसे दाने के लिए फसल तैयार करते हैं? स्प्रिंकलर सिंचाई से पैदावार बढ़ाने में कैसे मदद मिलती है? साथ ही जानिए जालौन की मटर किन शहरों की मंडियों तक पहुंचती है और वहां से फ्रोजन मटर का निर्यात विदेशों तक कैसे होता है। किसानों से जानिए मटर की खेती, बीज, लागत, पैदावार और कमाई का अनुभव।