Home›Misal Bemisal›Vishesh›
Electric Tractors Are Gaining Ground In India Offering Significant Reductions In Diesel And Maintenance Costs
भारत में जगह बना रहे इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर : डीजल और मेंटेनेंस खर्च में भारी कटौती, जानें क्यों खास है यह तकनीक?
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:13 AM IST
सार
भारत में बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का बाजार आने वाले समय में चमकता दिखाई दे रहा है। जानकारों का कहना है कि छोटी जोत वाले किसानों की संख्या हमारे देश में सबसे ज्यादा है, ऐसे में जब मशीनीकरण की बात आती है, तो लागत और यंत्र की दक्षता काफी मायने रखती है। जानिए इस तकनीक की खासियत...
छोटी जोत वाले किसानों के देश में क्या इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर अपनी जगह बना पाएंगे?
- फोटो : AI
भारत में बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का बाजार आने वाले समय में चमकता दिखाई दे रहा है। जानकारों का कहना है कि छोटी जोत वाले किसानों की संख्या हमारे देश में सबसे ज्यादा है, ऐसे में जब मशीनीकरण की बात आती है, तो लागत और यंत्र की दक्षता काफी मायने रखती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों के बढ़ते चलन को केवल एक ट्रेंड के तौर पर नहीं देखना चाहिए, बल्कि यह बचत, तकनीक और सरकारी सहयोग का परिणाम है।
डीजल पर होने वाला खर्च 45% तक घटा
बीते 10 सालों में डिजल की कीमतों में काफी बड़ा उछाल आया है। इसका सीधा असर किसानी की कमाई पर पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार, एक आम 35 एचपी वाला ट्रैक्टर एक घंटे में 3.5 से 4 लीटर डीजल का इस्तेमाल करता है, ऐसै में किसानों का एक साल में डिजल खर्च 1.2 से 1.5 लाख रुपये तक पहुंचता है।
इस भारी-भरकम लागत से उलट इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर साल भर में केवल एक लाख रुपये से कम की बिजली खपत करते हैं। इस हिसाब से किसानों के लिए ट्रैक्टर चलाने की लागत काफी कम हो जाती है। ट्रैक्टर के डिजल इंजन को चलाने में 200 से ज्यादा पुर्जे अपना योगदान देते हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में यह काम केवल 20 से कम पुर्जे करके दिखाते हैं, जिससे रखरखाव की लागत में 30 प्रतिशत की कमी आई है।
इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के मोर्च पर काम करने वाली कंपनी - ऑटो NXT ने भारतीय खेती की जरूरतों को ध्यान में रखकर 25 HP से 40 HP पावर वाले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों डिजाइन किया है। कंपनी के प्रतिनिधी बताते हैं कि इनमें 20 से 30 kWh की बैटरी क्षमता है, जो जुताई, छिड़काव और ढुलाई जैसे कार्यों के लिए काफी है। यह ट्रैक्टर रोजाना 4 से 6 घंटे के उपयोग के लिए अनुकूलित हैं। रात में 6 से 8 घंटे की चार्जिंग ग्रामीण कार्य चक्र में आसानी से फिट बैठती है।
12 से अधिक राज्यों में सब्सिडी और सस्ता कर्ज
सरकार भी इलेक्ट्रिक यंत्रों को बढ़ावा देती दिखाई पड़ती है। अब 12 से अधिक राज्य इलेक्ट्रिक कृषि उपकरणों पर 30 प्रतिशत तक की पूंजीगत सब्सिडी दे रहे हैं। छोटे किसानों के लिए 2-3 प्रतिशत की ब्याज छूट भी उपलब्ध है। वहीं, डीजल ट्रैक्टरों पर 12 प्रतिशत लगने वाली जीएसटी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों के मामले में केवल 5 प्रतिशत है।
ताकत में कमी नहीं, थकान भी होगी आधी
जानकारों के अनुसार, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ खेतों में ताकत देते हैं। इन ट्रैक्टरों में कंपन बहुत कम होता है, जिससे ड्राइवर की थकान 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। श्रमिकों की कमी झेल रहे गांवों में, इन्हें चलाना आसान होने के कारण यह पारिवारिक खेती और बुजुर्ग किसानों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। इसके अलावा पर्यावरण के लिहाज से भी यह एक बकड़ा कदम है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।