Home›Kheti Kisani›
Maharashtra Government Won T Let Fund Shortage Hamper Drought Relief Sunetra Pawar
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित 310 तालुकों में राहत कार्य होगा तेज, चारा उत्पादकों की फसल खरीदेगी सरकार
गांव जंक्शन डेस्क, मुंबई
Published by: Umashankar Mishra
Updated Sat, 21 Nov 2026 04:19 PM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार ने सूखा प्रभावित 310 तालुकों में राहत कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने देने का भरोसा दिया है। नांदेड़ में पेयजल, चारा, फसल ऋण और किसानों से चारा खरीदने की व्यवस्था को लेकर प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। जानिए, विस्तार से...
महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसान।
- फोटो : गांव जंक्शन (सांकेतिक तस्वीर)
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने शुक्रवार को भरोसा दिया कि राज्य सरकार सूखा राहत कार्यों में धन की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने नांदेड़ जिले में सूखे, पेयजल उपलब्धता और पशु चारे की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रशासन को प्रभावी आकस्मिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को दो और तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के बाद राज्य में प्रभावित तालुकों की संख्या 358 में से 310 हो गई है। इनमें कई तालुके नांदेड़ जिले के हैं।
पानी के टैंकर और 24 घंटे कंट्रोल रूम
सुनेत्रा पवार ने पानी की कमी वाले गांवों में तत्काल टैंकर मंजूर करने और प्रत्येक तहसील के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा। उन्होंने 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
अधिकारियों से 19 नवंबर को जारी सरकारी आदेश के अनुसार जिला योजना समिति की वार्षिक योजना के धन का उपयोग सूखा राहत कार्यों में करने को कहा गया।
चारा उत्पादन करने वाले किसानों से खरीदेगी सरकार
संभावित चारा संकट से निपटने के लिए उन्होंने पानी की सुविधा वाले किसानों को चारा फसल के बीज वितरित करने के निर्देश दिए। सरकार किसानों से उत्पादित चारा उचित दरों पर खरीदेगी। इस योजना का व्यापक प्रचार करने को भी कहा गया है, ताकि अधिक किसान इससे जुड़ सकें।
उपमुख्यमंत्री ने बैंकों को किसानों को फसल ऋण जल्द और आसानी से उपलब्ध कराने तथा सिबिल स्कोर की शर्त पर जोर न देने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्ज वसूली के लिए दबाव बनाने वाली कार्रवाई से भी बचने को कहा।
नांदेड़ में सामान्य से काफी कम बारिश
जिला प्रशासन के अनुसार, नांदेड़ में औसत सालाना बारिश 891.30 मिलीमीटर है। लेकिन 31 अक्तूबर तक जिले में 596.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो औसत का केवल 66.90 फीसदी है।
सुनेत्रा पवार ने कहा कि सूखे का असर किसानों, कृषि मजदूरों, महिलाओं, विद्यार्थियों और पशुओं पर कम से कम पड़े, इसके लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने लोगों से पानी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने और बर्बादी रोकने की अपील की।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।