Home›Khabar Junction›
Weather Update Cold Wave Intensifies In North India Alert For Rain And Strong Winds In Many States
Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ने लगी ठंड, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Sat, 21 Nov 2026 08:23 AM IST
सार
उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। जानिए दिल्ली समेत देशभर में आज मौसम का हाल।
उत्तर भारत में अब ठंड का असर महसूस होने लगा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर भारत में अब ठंड का असर महसूस होने लगा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ कोहरा भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। हालांकि, इस बीच देश के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का दौर जारी है। चक्रवाती तूफान अकवान का असर कमजोर पड़ने के बावजूद कई राज्यों में मौसम बदला हुआ है। आज भी कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
दिल्ली में कोहरे का असर, तापमान में गिरावट
देश की राजधानी दिल्ली में आज मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल भी सुबह मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके बाद 26 नवंबर तक हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम बदल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी है। बिहार में भी आज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश, आंधी या ओलावृष्टि का कोई अलर्ट नहीं है। मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों में आज और कल बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान है। असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण भारत में 26 नवंबर तक बारिश के आसार
दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 23 नवंबर तक हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल और माहे में 26 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड में कोहरा और ठंड, हिमाचल में मौसम साफ
उत्तराखंड के ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और पिथौरागढ़ समेत कुछ इलाकों में आज घना कोहरा छा सकता है। इससे सुबह के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में भी मौसम शुष्क रह सकता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।