विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Uttarakhand 24th Installment Of Pm Kisan Reaches Accounts Over 8 Lakh Farmers Beneficiaries Doubled

उत्तराखंड : 8 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची पीएम-किसान की 24वीं किस्त, दोगुने हुए लाभार्थी

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sat, 31 Oct 2026 05:32 PM IST
सार

  • उत्तराखंड के 8.08 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 161.96 करोड़ रुपये।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 9.34 करोड़ किसानों को भेजे 18,690 करोड़ रुपये।

  • वर्ष 2019 में उत्तराखंड में करीब चार लाख किसान थे योजना के लाभार्थी।

  • अब प्रदेश में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर आठ लाख से अधिक हो गई।

पीएम किसान
पीएम किसान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत उत्तराखंड के आठ लाख आठ हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 161.96 करोड़ रुपये भेजे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में सीधे लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से 18,690 करोड़ रुपये की राशि भेजी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक मदद देने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में सहायता मिलती है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि वर्ष 2019 में जब योजना की पहली किस्त जारी हुई थी, तब उत्तराखंड में करीब चार लाख किसान इसके लाभार्थी थे। अब यह संख्या बढ़कर आठ लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि योजना के दायरे में लगातार अधिक किसानों का जुड़ना इस बात का संकेत है कि प्रदेश के किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।

देशभर के 9.34 करोड़ किसानों को मिली किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में कुल 18,690 करोड़ रुपये भेजे गए। यह राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचाई गई, ताकि उन्हें बिना किसी बिचौलिए के आर्थिक सहायता मिल सके।

उत्तराखंड में दोगुने हुए लाभार्थी किसान
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी। उस समय उत्तराखंड में करीब चार लाख किसान योजना से जुड़े थे। अब लाभार्थियों की संख्या बढ़कर आठ लाख आठ हजार से अधिक हो गई है। 24वीं किस्त के तहत इन किसानों को कुल 161.96 करोड़ रुपये की सहायता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन