विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Sugarcane Price Deadlock Sparks Tension At Haveri Deputy Commissioner S Office

कर्नाटक: 3,600 रुपये टन गन्ना मूल्य करने की किसानों की मांग, चीनी मिलों में टकराव, हावेरी में प्रदर्शन

गांव जंक्शन डेस्क, हावेरी Published by: Umashankar Mishra Updated Mon, 23 Nov 2026 09:00 PM IST
सार

कर्नाटक के हावेरी में गन्ने का दाम 3,600 रुपये प्रति टन करने की किसानों की मांग पर चीनी मिल मालिकों से सहमति नहीं बन पाई। बैठक बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मुख्य गेट में घुसने की कोशिश की। जानिए, विस्तार से...

किसानों ने गन्ने का मूल्य 3,600 रुपये प्रति टन करने की मांग दोहराई।
किसानों ने गन्ने का मूल्य 3,600 रुपये प्रति टन करने की मांग दोहराई। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के हावेरी में गन्ने के उचित मूल्य को लेकर सोमवार को किसानों और चीनी मिल मालिकों के बीच तनाव बढ़ गया। जिला उपायुक्त कार्यालय में चीनी मंत्री रुद्रप्पा लमानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोई सहमति नहीं बन सकी।

बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई। इसमें जिला उपायुक्त विजय महांतेश दानम्मनवर और पुलिस अधीक्षक यशोदा वंतागोडी भी मौजूद थीं। सुरक्षा के लिए परिसर के आसपास 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। बैठक में केवल 25 किसान नेताओं को शामिल होने की अनुमति दी गई।

3,600 रुपये प्रति टन की मांग पर अड़े किसान
किसानों ने गन्ने का मूल्य 3,600 रुपये प्रति टन करने की मांग दोहराई। वहीं, चीनी मिल मालिकों ने 3,000 और 3,100 रुपये प्रति टन के प्रस्ताव दिए और इन्हें अपनी अंतिम दर बताया। एक घंटे से अधिक चली बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर जमा किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

तीन चीनी मिल मालिकों के मांग नहीं मानने से नाराज किसान मुख्य गेट की ओर बढ़े और परिसर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीआर वाहन तैनात किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने गेट पर दबाव बनाया।

किसान नेता चुन्नप्पा पुजारी ने कहा कि किसानों को पहले चरण में 3,500 रुपये और इसके बाद 100 रुपये अतिरिक्त दिए जाने चाहिए। इससे पहले किसानों ने 3,600 रुपये प्रति टन की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जाम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन