Home›Khabar Junction›
Odisha Cm Mohan Charan Majhi Inspects Flood Damaged Paddy Fields In Ganjam
ओडिशा: बाढ़ प्रभावित गंजाम पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, धान की फसल का नुकसान देखा
गांव जंक्शन डेस्क, भुवनेश्वर/बेरहामपुर
Published by: Umashankar Mishra
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:43 PM IST
सार
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने चक्रवातों के बाद बाढ़ से प्रभावित गंजाम जिले का दौरा कर धान की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आकलन जल्द पूरा कर रिपोर्ट देने और प्रभावित किसानों को समय पर सहायता देने के निर्देश दिए।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित गंजाम जिले का दौरा किया। उन्होंने किसानों से बातचीत की और खेतों में जाकर धान की क्षतिग्रस्त फसल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी तथा दो अन्य मंत्री बीबी जेना और गोकुलानंद मलिक भी मौजूद थे। उन्होंने पहले प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
खेतों में पहुंचकर देखा फसल नुकसान
मुख्यमंत्री ने पुरूषोत्तमपुर ब्लॉक के हांडीघर गांव और छत्रपुर ब्लॉक के गौड़ाग्राम में धान के खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त पौधों को हाथ में लेकर किसानों से नुकसान की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
अधिकारियों के मुताबिक, चक्रवात अर्नब और अकवान के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। चक्रवात मुरासु का पूर्वी तट पर असर पड़ा था, लेकिन गंजाम जिले में इसका प्रभाव सीमित रहा।
राहत और बहाली कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने छत्रपुर स्थित जिला परिषद के रुषिकुल्या सम्मेलन कक्ष में समीक्षा बैठक भी की। इसमें राहत पैकेज लागू करने, चक्रवात के बाद बहाली कार्यों, फसल नुकसान के आकलन और प्रभावित परिवारों को सहायता देने पर चर्चा हुई।
यह गंजाम जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री का दूसरा दौरा था। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आकलन जल्द पूरा कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।