विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Mustard Farmers Should Pay Attention Add This One Thing Along With Fertilizer The Quality And Quantity Of Oi

सरसों किसान ध्यान दें : खाद संग जरूर डालें यह एक चीज, बढ़ेगी फसल की गुणवत्ता और तेल की मात्रा, जानें...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sat, 21 Nov 2026 03:06 PM IST
सार

  • वर्तमान में उत्तर भारत के किसान रबी सीजन की प्रमुख फसल सरसों की बुवाई में जुटे हुए हैं
  • किसानों की आमदनी  फसल उत्पादन के साथ उसकी गुणवत्ता से भी जुड़ी हुई है
  • जानकारों ने नाइट्रोजन-फास्फोरस और पोटाश के साथ सल्फर के इस्तेमाल को जरूरी बताया है
  • सल्फर सरसों के दानों की गुणवत्ता को बेहतर करने में मददगार साबित होता है

सरसों में सल्फर के उपयोग से फसल की गुणवत्ता बढ़ती है।
सरसों में सल्फर के उपयोग से फसल की गुणवत्ता बढ़ती है। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में रबी सरसों की बुवाई जारी है। जानकारों के अनुसार, सरसों में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश के साथ सल्फर का उपयोग काफी अहम है, क्योंकि यह पोषक तत्व फसल की गुणवत्ता को बढ़ाने का काम करता है। 

गुणवत्ता के अलावा सरसों की उपज भी किसान आय के लिए काफी अहम है। जानकारों के अनुसार, किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से खेत में लगभग दो किलो सरसों की बीज डालने चाहिए। 

सरसों की गुणवत्ता बढ़ाएगा सल्फर
जानकारों के अनुसार, एक एकड़ सरसों की फसल में 20 किलोग्राम नाइट्रोजन, 16 किलोग्राम फास्फोरस और 10 किलोग्राम पोटाश देना जरूरी है। जानकारों के अनुसार, इन उर्वरकों के साथ प्रति एकड़ 8 किलो सल्फर का उपयोग भी अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए, क्योंकि सल्फर की उपलब्धता से सरसों के दानों की गुणवत्ता बेहतर होती है और उनमें तेल की मात्रा भी अधिक निकलती है।

बुवाई और खाद डालने के बाद फसल की नियमित देखभाल भी पैदावार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि किसान सही समय पर उचित सिंचाई करें और खेत में खरपतवार पर नियंत्रण रखें, तो फसल का विकास अच्छी तरह होता है। इसके अलावा, पौधों की नियमित निगरानी करते रहने से फसल सुरक्षित रहती है और उत्पादन में और अधिक बढ़ोतरी होती है।

एक एकड़ में 6 से 7 क्विंटल पैदावार और स्थिर बाजार मूल्य का फायदा
उचित तकनीकी प्रबंधन अपनाकर किसान सरसों की खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सरसों का तेल और इसकी खली दोनों ही कई उद्योगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, जिसकी वजह से बाजार में इसका मूल्य स्थिर और लाभदायक बना रहता है। इससे किसानों की आमदनी में इजाफा होता है।


विज्ञापन
विज्ञापन