Home›Khabar Junction›
Maharashtra Sugar Production Nearly Doubles 2 825 Million Tonnes Produced So Far Kolhapur Leads In Recovery
महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन करीब दोगुना: अब तक 28.25 लाख टन तैयार... कोल्हापुर ने रिकवरी में मारी बाजी
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:13 PM IST
सार
महाराष्ट्र में चीनी सीजन 2026-27 के दौरान 24 नवंबर तक 28.25 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ। 191 मिलों में गन्ने की पेराई जारी, पुणे उत्पादन और कोल्हापुर रिकवरी में आगे।
महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन करीब दोगुना
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र में चालू चीनी सीजन 2026-27 के दौरान चीनी उत्पादन में तेजी देखने को मिल रही है। राज्य की चीनी मिलों ने 24 नवंबर 2026 तक 28.25 लाख टन (LMT) चीनी का उत्पादन कर लिया है। यह पिछले सीजन की इसी अवधि के मुकाबले करीब 97 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल 24 नवंबर तक राज्य में 14.36 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।
राज्य के चीनी आयुक्तालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक मिलों ने 314.09 लाख टन गन्ने की पेराई की है। इस दौरान चीनी की औसत रिकवरी 8.99 प्रतिशत रही है। राज्य में कुल 191 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। इनमें 92 सहकारी और 99 निजी मिलें शामिल हैं। इन सभी मिलों की रोजाना कुल गन्ना पेराई क्षमता 10,43,700 टन है।
पिछले सीजन में इसी तारीख तक 184 मिलें चालू थीं। इनमें 92 सहकारी और 92 निजी मिलें शामिल थीं। इन मिलों ने 189.96 लाख टन गन्ने की पेराई करके 14.36 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। उस समय औसत चीनी रिकवरी 7.56 प्रतिशत थी। इस तरह पिछले साल के मुकाबले इस बार गन्ना पेराई करीब 65 प्रतिशत और चीनी उत्पादन लगभग 97 प्रतिशत ज्यादा है।
पुणे चीनी उत्पादन में सबसे आगे, कोल्हापुर की रिकवरी सबसे ज्यादा
मंडलवार आंकड़ों के अनुसार, पुणे मंडल चीनी उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है। यहां की 31 मिलों ने 82.13 लाख टन गन्ने की पेराई करके 8.01 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। यहां चीनी रिकवरी 9.76 प्रतिशत रही। वहीं, कोल्हापुर मंडल में सबसे ज्यादा 10.08 प्रतिशत चीनी रिकवरी दर्ज की गई। यहां की 38 मिलों ने 53.35 लाख टन गन्ने की पेराई करके 5.38 लाख टन चीनी तैयार की।
सोलापुर मंडल में सबसे ज्यादा 42 मिलें चालू हैं। इन मिलों ने अब तक 59.92 लाख टन गन्ने की पेराई करके 4.91 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। यहां रिकवरी 8.20 प्रतिशत रही। अहिल्यानगर मंडल की 26 मिलों ने 43.37 लाख टन गन्ने की पेराई करके 3.78 लाख टन चीनी बनाई है। यहां औसत रिकवरी 8.71 प्रतिशत रही।
नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर में भी जारी पेराई
नांदेड़ मंडल की 30 मिलों ने अब तक 39.79 लाख टन गन्ने की पेराई की है। इनसे 3.29 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। यहां चीनी रिकवरी 8.26 प्रतिशत दर्ज की गई। छत्रपति संभाजीनगर मंडल की 21 मिलों ने 32.12 लाख टन गन्ने की पेराई करके 2.60 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। यहां मंडल स्तर पर सबसे कम 8.09 प्रतिशत रिकवरी दर्ज की गई।
अमरावती मंडल में तीन निजी मिलें चालू हैं। इन मिलों ने 3.41 लाख टन गन्ने की पेराई करके 0.28 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। यहां रिकवरी 8.15 प्रतिशत रही। वहीं, नागपुर मंडल में अभी तक किसी भी चीनी मिल ने गन्ने की पेराई शुरू नहीं की है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।