विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Maharashtra Fully Prepared To Tackle Drought Says Sunetra Pawar

महाराष्ट्र: सूखे से निपटने के लिए सरकार तैयार, सुनेत्रा बोलीं-पानी, पशु चारे और ग्रामीण रोजगार पर फोकस

गांव जंक्शन डेस्क, पुणे Published by: Umashankar Mishra Updated Mon, 23 Nov 2026 08:36 PM IST
सार

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा कि राज्य सरकार सूखे से निपटने के लिए जल प्रबंधन, चारे की उपलब्धता और ग्रामीण रोजगार पर काम कर रही है। राज्य के 358 में से 310 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 310 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।
महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 310 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। - फोटो : गांव जंक्शन (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा है कि राज्य सरकार सूखे की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार प्रभावित तालुकों में पानी, पशुओं के चारे और ग्रामीण रोजगार की व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। रविवार को पुणे के बालेवाड़ी स्थित शिव छत्रपति खेल परिसर के दौरे के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

किसानों को चारे की खेती के लिए प्रोत्साहन
सुनेत्रा पवार ने कहा कि कम बारिश को देखते हुए किसानों के लिए जल प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। किसानों को बड़े पैमाने पर चारे की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और उन्हें इसके बीज भी उपलब्ध कराए गए हैं।

नहरों और बांधों के आसपास रहने वाले किसानों से भी चारा उगाने की अपील की गई है। सरकार किसानों से यह चारा खरीदेगी, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा।

रोजगार गारंटी योजना के तहत गर्मियों में काम
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रोजगार गारंटी योजना के तहत गर्मियों में कई काम प्रस्तावित किए गए हैं। इससे अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा और उनकी आजीविका को सहारा मिलेगा।

महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 310 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। किसानों के लिए राज्य सरकार ने 5,000 रुपये की अग्रिम राहत देने की घोषणा की है। हालांकि, केंद्र से सहायता कब मिलेगी, इस बारे में उन्होंने कोई समयसीमा नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन