भारत और चीन के बीच विशेष उर्वरक (स्पेशियलिटी फर्टिलाइजर) और कृषि क्षेत्र में व्यापार व औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए साझेदारी हुई है। सॉल्यूबल फर्टिलाइजर इंडस्ट्री एसोसिएशन (SFIA), इंडिया और चीन की CCPIT सब-काउंसिल ऑफ केमिकल इंडस्ट्री (CCPIT CHEM) ने इसके लिए समझौता किया है। इसका उद्देश्य दोनों देशों की कंपनियों, तकनीकी संस्थानों, निर्यातकों और उद्योग से जुड़े लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना है। इससे व्यापार, निवेश, तकनीक के आदान-प्रदान और नए कारोबारी अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
चीन में SOMS समिट को बढ़ावा देगा Fshow
इस साझेदारी के तहत चीन का CCPIT CHEM अपने Fshow प्लेटफॉर्म के जरिए SOMS स्पेशियलिटी समिट का आधिकारिक रणनीतिक साझेदार होगा। उसे मुख्य चीन में इस समिट के प्रचार, चीनी कंपनियों की भागीदारी और प्रदर्शनी में जगह की बिक्री की जिम्मेदारी दी गई है।
SFIA की ओर से आयोजित SOMS स्पेशियलिटी फर्टिलाइजर समिट एक अंतरराष्ट्रीय कारोबारी मंच है। इसमें घुलनशील उर्वरक, जैविक खाद, सूक्ष्म पोषक तत्व, बायोस्टिमुलेंट, कीटनाशक, कृषि रसायन, कृषि मशीनरी, सिंचाई, पैकेजिंग और डिजिटल खेती जैसी तकनीकों से जुड़े उद्योग शामिल होते हैं।
भारतीय कंपनियों को मिलेगी चीनी तकनीक तक पहुंच
दोनों संगठन अपने-अपने कारोबारी नेटवर्क, वेबसाइट, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों से एक-दूसरे के कार्यक्रमों का प्रचार करेंगे। इस सहयोग से SOMS 2027 में चीन की अधिक कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, भारतीय कंपनियों को चीन की तकनीक, विनिर्माण क्षमता और अंतरराष्ट्रीय कारोबारी नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
SFIA के अध्यक्ष राजीब चक्रवर्ती ने कहा कि भारतीय खेती में विशेष उर्वरकों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इनसे खाद के बेहतर इस्तेमाल, फसल उत्पादकता बढ़ाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। भारत और चीन के पास विनिर्माण, तकनीक और कृषि नवाचार के क्षेत्र में एक-दूसरे की क्षमताओं का लाभ उठाने के अच्छे अवसर हैं। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी का मकसद केवल प्रदर्शनियों तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि दोनों देशों के उद्योगों के बीच लंबे समय तक सहयोग, तकनीकी आदान-प्रदान और कारोबार के नए अवसर तैयार करना है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।