Home›Khabar Junction›
Hamirpur To Create Online Database Of Women In 2 738 Self Help Groups
हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में 2,738 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का बनेगा ऑनलाइन डेटाबेस
गांव जंक्शन डेस्क, हमीरपुर
Published by: Umashankar Mishra
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:22 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 2,738 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का एकीकृत ऑनलाइन डेटाबेस तैयार किया जाएगा। इससे महिलाओं को मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेने तथा अपने उत्पादों के लिए बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
- फोटो : AI Image
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) ने जिले के छह विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों को क्लस्टर स्तरीय संगठनों की हर महीने निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
डीआरडीए की उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने बताया कि इस पहल के तहत समूहों की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। नए सदस्यों का ऑनलाइन पंजीकरण कर उन्हें पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे।
मेलों और प्रदर्शनियों में मिलेगी सुविधा
जिले में फिलहाल 17 क्लस्टर स्तरीय संगठनों के तहत 2,738 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी ग्रामीण महिलाएं कई तरह के स्थानीय उत्पाद तैयार करती हैं। अधिकारियों के मुताबिक, समूहों और सदस्यों का एकीकृत ऑनलाइन रिकॉर्ड नहीं होने के कारण महिलाओं को जिले के भीतर और बाहर आयोजित मेलों तथा प्रदर्शनियों में भाग लेने में परेशानी होती थी।
हर महीने होगी समूहों की निगरानी
नई व्यवस्था में प्रत्येक समूह के सदस्यों की संख्या, महिलाओं की भागीदारी और समूहों की गतिविधियों का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। छह विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों को इन रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट करने और क्लस्टर संगठनों के कामकाज की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।