विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Chandigarh Farmers To Get Relief 50 Less Fees For Selling Produce In Mandi And Day Markets

चंडीगढ़ के किसानों को बड़ी राहत : मंडी और डे मार्केट में उपज बेचने पर 50% कम लगेगा शुल्क

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sun, 27 Sep 2026 06:46 PM IST
सार

चंडीगढ़ के स्थानीय किसानों और भूमि मालिकों को मंडी और डे मार्केट में कृषि उपज बेचने पर 50 प्रतिशत कम शुल्क देना होगा। नगर निगम की समिति ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी है।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के किसानों के लिए राहत की खबर है। अब स्थानीय किसान और भूमि मालिक मंडी व डे मार्केट में अपनी कृषि उपज बेचने पर पहले के मुकाबले 50 प्रतिशत कम शुल्क देंगे। नगर निगम की समिति ने शुल्क में छूट के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी है। इससे किसानों का बिक्री खर्च घटेगा और उन्हें सब्जियां, फल व दूसरी उपज सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का बेहतर मौका मिलेगा।

लंबे समय से शुल्क में राहत की मांग
चंडीगढ़ के गांवों में खेती करने वाले किसान लंबे समय से उपज बेचने के लिए बेहतर सुविधाओं और शुल्क में कमी की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए पार्षद सतिंदर सिंह सिद्धू ने स्थानीय किसानों और भूमि मालिकों के लिए मंडी और डे मार्केट के शुल्क में 50 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव रखा। समिति के सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

किसानों के साथ उपभोक्ताओं को भी फायदा
सिद्धू ने कहा कि चंडीगढ़ के गांव और किसान शहर की विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। शुल्क कम होने से किसानों का आर्थिक बोझ घटेगा और उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसान सीधे ग्राहकों को अपनी उपज बेच सकेंगे, जिससे बिचौलियों पर उनकी निर्भरता कम हो सकती है। वहीं, शहर के लोगों को स्थानीय किसानों से ताजी सब्जियां, फल और अन्य कृषि उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे।

किसानों की समस्याएं आगे भी उठेंगी
सिद्धू ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी देने के लिए समिति के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के गांवों, किसानों और भूमि मालिकों से जुड़े मुद्दे नगर निगम में आगे भी उठाए जाएंगे। किसानों को बेहतर सुविधाएं देने और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन