विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Bihar Substantial Subsidies On Horticultural Crops Ranging From Dragon Fruit To Papaya Are Available Here S

Bihar: बागवानी फसलों पर भारी सब्सिडी, ड्रैगन फ्रूट से पपीता तक शामिल, 31 दिसंबर तक ऐसे करें आवेदन...

गांव जंक्शन डेस्क, पटना Published by: Devesh Saraswat Updated Tue, 24 Nov 2026 07:38 PM IST
सार

बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत क्लस्टर में बागवानी योजना चलाई जा रही है, जिसमें ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 2 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

बागवानी फसलों की खेती पर भारी सब्सिडी हासिल करने का मौका।
बागवानी फसलों की खेती पर भारी सब्सिडी हासिल करने का मौका। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत क्लस्टर में बागवानी योजना चलाई जा रही है, जिसमें ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 2 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, दूसरे बागवानी और सुगंधित फसलों की खेती पर प्रति एकड़ 1 लाख रुपये अनुदान मिलेगा। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से इस योजना का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन करने की अपील की है।

चौथे कृषि रोड मैप के तहत चल रही योजना
कृषि मंत्री के अनुसार, चौथे कृषि रोड मैप के तहत 'गांव की बागवानी, हमारे गौरव की कहानी' पहल शुरू की गई है। इसका उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ बागवानी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

10 एकड़ तक खेती पर मिलेगा अनुदान
योजना के तहत किसान न्यूनतम 0.25 एकड़ और अधिकतम 10 एकड़ तक खेती के लिए अनुदान ले सकते हैं। इसकी राशि दो किस्तों में 65:35 के अनुपात में दी जाएगी। अमरूद, नींबू, आंवला, अनार, पपीता, कटहल, बेल, एप्पल बेर और ड्रैगन फ्रूट सहित चयनित फसलों को इसमें शामिल किया गया है।

बटाईदार किसान भी कर सकेंगे आवेदन
कृषि मंत्री ने बताया कि योजना में गैर-रैयत यानी बटाईदार किसानों को भी शामिल किया गया है। पपीते की खेती के लिए जमीन संबंधी एकरारनामा प्रस्तुत करने पर वे भी अनुदान का लाभ ले सकेंगे। योजना में कम से कम 30 प्रतिशत महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

डीबीटी पोर्टल पर 31 दिसंबर तक करें आवेदन
इच्छुक किसान कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसान पंजीकरण और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। कृषि मंत्री के अनुसार, आवेदन में गलत जानकारी या दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन