विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Banking Ckyc 2 0 To Be Implemented Next Month The Hassle Of Repeated Kyc Will Now End Know The Benefits

Banking: अगले महीने से लागू होगा CKYC 2.0, अब बार-बार KYC कराने का झंझट होगा खत्म, जानें फायदे...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 26 Jul 2026 12:40 PM IST
सार

  • बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थानों में अगले महीने से CKYC 2.0 लागू होगा
  • बैंक खाता खोलने से लेकर नई बीमा पॉलिसी लेने तक में दस्तावेजों को जमा कराने की जरूरत नहीं होगी
  • बैंक या बीमा कंपनी आपकी मंजूरी पर केंद्रीय रजिस्ट्री से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे 
  • बीमा-म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने में आसानी की उम्मीद

अगले महीने से लागू होगा CKYC 2.0।
अगले महीने से लागू होगा CKYC 2.0। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के बैंकों और बीमा कंपनियों में अगले महीने से एक उन्नत सेंट्रल नो योर कस्टमर (CKYC) 2.0 सिस्टम शुरू होने जा रहा है। रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद ग्राहकों को नया बैंक खाता खोलने या बीमा पॉलिसी लेने जैसे वित्तीय कामों के लिए बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बस आपको देनी होगी अपनी सहमति
इस नई व्यवस्था के तहत अगर आप किसी बैंक में खाता खोलेंगे, कोई नई पॉलिसी लेंगे या जानकारी अपडेट करेंगे, तो आपको अपनी जानकारी साझा करने की केवल सहमति देनी होगी। इससे हटकर कोई दस्तावेज आदि जमा करने की जरूरत नहीं होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहक की अनुमति मिलने के बाद बैंक या बीमा कंपनी एक केंद्रीय रजिस्ट्री से उसकी पहले से सत्यापित केवाईसी (KYC) जानकारी प्राप्त कर लेगी।

वन-टाइम पासवर्ड से मिलेगी सुरक्षा 
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, संस्थानों को ग्राहक का विवरण निकालने से पहले एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए ग्राहक से मंजूरी लेनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के अंत तक म्यूचुअल फंड, एसेट मैनेजर और ब्रोकरेज हाउस भी इस सिस्टम से जुड़ सकते हैं, क्योंकि नियामक अभी उनके लिए विशिष्ट नियमों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

CKYC की खामियों को दूर करेगा CKYC 2.0
भारत में वर्तमान सीकेवाईसी (CKYC) रजिस्ट्री में लगभग 1.2 अरब ग्राहकों के रिकॉर्ड पहले से मौजूद हैं, लेकिन कई कारणों से इसका उपयोग सीमित रहा है। जानकारों का कहना है कि CKYC 2.0 में इन कमियों को दूर किया गया है। अब हर रिकॉर्ड के साथ एक कॉन्फिडेंस स्कोर होगा, जिससे यह पता चलेगा कि जानकारी कितनी विश्वसनीय है और किसी वित्तीय संस्थान द्वारा सत्यापित की गई है या नहीं। इससे न केवल ग्राहकों के लिए प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि धोखाधड़ी पकड़ने में भी मदद मिलेगी।

योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में आसानी की उम्मीद
इस नई व्यवस्था में कागजी काम लगभग शून्य होता दिख रहा है। ऐसे में बीमा, म्यूचुअल फंड और पेंशन जैसे उत्पादों में लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाना आसान हो सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन