विज्ञापन
Home› Khabar Junction› A Gift From The Centre To Mp 643 14 Crore Sanctioned For 223 Bridges 2 Centres Of Excellence To Be Establis

MP को केंद्र की सौगात : 223 पुलों के लिए 643.14 करोड़ मंजूर; 2 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे, बागवानों को भी राहत

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Thu, 26 Nov 2026 11:42 AM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम मोहन यादव की बैठक, केंद्र ने प्रदेश में 223 पुलों के निर्माण के लिए 643.14 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं
  • बैठक में ग्रामीण इलाकों में सड़कों के निर्माण के लिए करीब 66 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई
  • आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक कृषि रोडमैप तैयार होगा, प्रदेश को  दो एग्रीकल्चर क्लस्टर और दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मिलेंगे।
  • क्लीन प्लांट प्रोग्राम के तहत राज्य में नर्सरियां विकसित की जाएंगी।

शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव के बीच बैठक, ग्रामीण और कृषि विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा।
शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव के बीच बैठक, ग्रामीण और कृषि विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढ़ावा और कृषि क्षेत्र के विकास को लेकर केंद्र सरकार ने अहम कदमों को मंजूरी दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव संग एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मध्य प्रदेश के सड़कों, पुलों, आवास, सिंचाई और केंद्रीय मिशनों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

पुलों के निर्माण को मंजूरी, सड़कों को लेकर बातचीत 
इस बैठक के दौरान केंद्र सरकार ने 223 पुलों के निर्माण के लिए 643.14 करोड़ रुपये मंजूर कर लिए हैं। इसके अलावा, प्रदेश में सड़कों के निर्माण से संबंधित लगभग 600 करोड़ रुपये के दूसरे प्रस्तावों पर भी बैठक के दौरान बातचीत हुई । केंद्रीय मंत्री ने विकास कार्यों को लेकर राज्य सरकार के सक्रिय दृष्टिकोण की सराहना की।

खेती के लिए तैयार होगा वैज्ञानिक कृषि रोडमैप
शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, मध्य प्रदेश में कृषि उत्पादकता और स्थिरता को बढ़ाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों के सहयोग से एक समर्पित 'वैज्ञानिक कृषि रोडमैप' तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही, आधुनिक कृषि पद्धतियों और फसलों के मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य को दो 'एग्रीकल्चर क्लस्टर' और दो 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' आवंटित किए जाएंगे।

क्लीन प्लांट प्रोग्राम के तहत विकसित होंगी नर्सरियां
अधिकारियों के अनुसार, किसानों को बेहतर और सुरक्षित फसल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए एमपी में क्लीन प्लांट प्रोग्राम के तहत नर्सरियों का विकास किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों के लिए रोगमुक्त और उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि बागवानी और फसल उत्पादन को बढ़ावा मिल सके।

सूक्ष्म सिंचाई और पर ड्रॉप मोर क्रॉप' पर विशेष जोर
सिंचाई क्षेत्र में प्रदेश में हुए कामों को शिवराज ने सराहा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बैठक में पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत एमपी को सहायता देने पर चर्चा की गई। दूसरी तरफ सिंचाई से संबंधित प्रस्तावों का समाधान खोजने के लिए केंद्र ने सहमति दिखाई।


विज्ञापन
विज्ञापन