विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Isma Demand Projected At 29 Million Tonnes Sugar Production Estimated At 26 5 Million Tonnes

ISMA: 290 लाख टन मांग, 265 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान, गिर सकती है गन्ना की उपज, आयात पर सरकार का प्लान...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Thu, 26 Nov 2026 09:29 AM IST
सार

  • इस्मा ने 2026-27 सीजन में 265 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान जताया
  • पिछले सीजन के मुकाबले चीनी उत्पादन में करीब 15 लाख टन की गिरावट की आशंका
  • देश में गन्ने का रकबा 3.2 फीसदी घटकर 55.5 लाख हेक्टेयर रह गया
  • महाराष्ट्र और कर्नाटक में गन्ने का रकबा घटने से उत्पादन प्रभावित होने का अनुमा

इस्मा का पहला चीनी उत्पादन अनुमान घरेलू मांग से कम है, आयात की नौबत दोबारा खड़ी होती दिख रही है।
इस्मा का पहला चीनी उत्पादन अनुमान घरेलू मांग से कम है, आयात की नौबत दोबारा खड़ी होती दिख रही है। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने चालू 2026-27 पेराई सत्र के लिए चीनी उत्पादन का पहला आधिकारिक अनुमान जारी कर दिया है। उद्योग संगठन के मुताबिक इस सीजन में देश का चीनी उत्पादन 26.5 मिलियन टन (265 लाख टन) रहने का अनुमान है। यह आंकड़ा केंद्र सरकार के 27.5 से 28.5 मिलियन टन के आकलन से कम है, जबकि पिछले सत्र में 27.97 मिलियन टन चीनी का उत्पादन हुआ था।

इस्मा के अनुसार यह अनुमान जुलाई से नवंबर तक की उपग्रह तस्वीरों, जमीनी सर्वेक्षणों, चीनी मिलों व किसानों से मिले आंकड़ों, बारिश के पैटर्न और मिलों में पेराई की ताजा स्थिति के अध्ययन के बाद तैयार किया गया है। संगठन के आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में गन्ने का कुल रकबा पिछले साल के 5.74 मिलियन हेक्टेयर से 3.2 प्रतिशत घटकर 5.55 मिलियन हेक्टेयर रह गया है। इस्मा के महानिदेशक दीपक बल्लानी के अनुसार, असमान बारिश, लंबे समय तक सूखे और कुछ हिस्सों में फसल गिरने का सीधा असर उत्पादन पर दिखाई दे रहा है।

राज्यों में उत्पादन की स्थिति और मौसमी विषमता
इस्मा की रिपोर्ट बताती है कि उत्तर प्रदेश में गन्ने का रकबा 2.26 मिलियन हेक्टेयर पर स्थिर रहने के साथ चीनी उत्पादन 8.9 मिलियन टन रहने का अनुमान है। वहीं महाराष्ट्र में बारिश की कमी और रकबा 1.47 से घटकर 1.33 मिलियन हेक्टेयर होने से उत्पादन 9.92 मिलियन टन से गिरकर 8.69 मिलियन टन रहने की आशंका है। कर्नाटक में भी रकबा 0.68 से घटकर 0.63 मिलियन हेक्टेयर रह गया है, जिससे वहां उत्पादन 4.62 मिलियन टन रहने का अनुमान है।

खाद्य मंत्रालय की समीक्षा और आयात पर विचार
केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 23 नवंबर को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश में चीनी की उपलब्धता, घरेलू उत्पादन और स्टॉक की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। सरकार इस समय खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों जैसे थोक उपभोक्ताओं को परमिट प्रणाली के तहत सीधे रिफाइंड चीनी आयात करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है ताकि घरेलू बाजार पर दबाव न पड़े। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यदि घरेलू खपत 29 मिलियन टन रहती है और उत्पादन इस्मा के अनुमान के करीब रहा, तो सीजन के अंत में चीनी का क्लोजिंग स्टॉक घटकर महज 1 मिलियन टन के स्तर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन