विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Coffee Prices Have Tumbled Due To A Global Slowdown And Weak Demand While Rising Costs During The Harvest Se

Coffee: वैश्विक सुस्ती और कमजोर मांग से कॉफी का दाम लुढ़का, कटाई के बीच बढ़ती लागत ने बिगाड़ा गणित...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Thu, 26 Nov 2026 09:40 AM IST
सार

  • देश में कॉफी की फार्म-गेट कीमतों में 5 से 19 फीसदी तक गिरावट
  • ब्राजील और वियतनाम से बेहतर आपूर्ति के चलते वैश्विक बाजार में नरमी
  • कर्नाटक में अरेबिका की कटाई शुरू, लेकिन खरीदारों की मांग सुस्त
  • मजबूत रुपये और कमजोर घरेलू मांग ने कॉफी किसानों की मुश्किलें बढ़ाईं
  • उत्पादन बढ़ने के अनुमान के बीच बढ़ती लागत से किसानों का मुनाफा प्रभावित

अरेबिका कॉफी की कटाई जारी, कीमतों मं आई नरमी।
अरेबिका कॉफी की कटाई जारी, कीमतों मं आई नरमी। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में अरेबिका कॉफी की कटाई के बीच फार्म-गेट कीमतों में भारी नरमी देखने को मिल रही है। अक्टूबर में शुरू हुए 2026-27 विपणन वर्ष के बाद से अब तक विभिन्न किस्मों की कच्ची कॉफी के भाव में 5 से 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर आपूर्ति की उम्मीदों और मजबूत होते रुपये ने घरेलू कीमतों को सीधे तौर पर प्रभावित किया है।

वैश्विक सप्लाई में आया सुधार, कीमतों में नरमी का दौर
विशेषज्ञों के अनुसार, दुनिया के दो सबसे बड़े उत्पादक देशों ब्राजील और वियतनाम से बेहतर उत्पादन की खबरों के चलते वैश्विक कीमतों में गिरावट आई है। वियतनाम की नई फसल में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान है, जिसका असर रोबस्टा किस्म पर साफ दिख रहा है। एग्रानी कॉफी एंड कमोडिटीज के प्रवीण कोलिमार्ला के मुताबिक, ब्राजील से नए शिपमेंट के बाद स्टॉक में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे कीमतों में लगातार नरमी का माहौल बना हुआ है।

समय से पहले कटाई और खरीददारों की बेरुखी
कम बारिश और सूखे मौसम की वजह से अरेबिका की फसल समय से पहले पक गई, जिसके चलते कटाई का काम पहले शुरू हो गया। कोडागु के गोनीकोप्पा में कॉफी क्यूरर प्रमोद सोमैया के अनुसार, नई फसल की आवक के बावजूद बाजार में बहुराष्ट्रीय कंपनियों और निर्यातकों की मांग बेहद सुस्त है। महंगे स्टॉक से जूझे व्यापारी केवल अपनी तात्कालिक जरूरत के मुताबिक ही खरीदारी कर रहे हैं, जिससे उत्पादक नकदी की जरूरत पड़ने पर ही सीमित मात्रा में माल बेच रहे हैं।

लागत और मुनाफे का बिगड़ा गणित
यूपासी (UPASI) कॉफी कमेटी के चेयरमैन सहदेव बालकृष्ण के अनुसार, कटाई की शुरुआत में ही अरेबिका के दामों में आई यह भारी गिरावट चिंता का विषय है, क्योंकि मजदूरों की मजदूरी और इनपुट लागत लगातार बढ़ रही है। दूसरी ओर, सरकारी संस्था कॉफी बोर्ड ने अपने शुरुआती अनुमान में 2026-27 सत्र के दौरान देश में कुल कॉफी उत्पादन 4.04 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है। इसमें 1.2 लाख टन अरेबिका और 2.84 लाख टन रोबस्टा शामिल है, जो पिछले सत्र के 3.73 लाख टन के उत्पादन से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन