विज्ञापन
Home› Hello Career› Uptet 2026 Exam City Slip Released Check Immediately To See Which City Your Exam Will Be Held In

UPTET 2026 Exam City Slip जारी : तुरंत चेक करें, किस शहर में होगी आपकी परीक्षा

गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ Published by: Umashankar Mishra Updated Mon, 22 Jun 2026 04:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission - UPESSC) ने 22 जून 2026 को UPTET Exam City Intimation Slip 2026 जारी कर दी है।

UPTET Exam City Slip उम्मीदवारों को यह जानकारी देती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी।
UPTET Exam City Slip उम्मीदवारों को यह जानकारी देती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test - UPTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission - UPESSC) ने 22 जून 2026 को UPTET Exam City Intimation Slip 2026 जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परीक्षा शहर (UPTET Exam City) चेक कर सकते हैं।

क्या है UPTET Exam City Slip?
UPTET Exam City Slip उम्मीदवारों को यह जानकारी देती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इससे अभ्यर्थी यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी पहले से कर सकते हैं। आयोग के अनुसार, UPTET Exam City 2026 की जानकारी अभी उपलब्ध कराई गई है, जबकि परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे। 

हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल UPTET City Slip है, इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

कब होगी UPTET 2026 परीक्षा?
UPTET 2026 का आयोजन ऑफलाइन मोड में 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित होगी—
  • पेपर-1: कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए
  • पेपर-2: कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के अनुसार UPTET 2026 का एडमिट कार्ड 30 जून 2026 को जारी किया जाएगा।

UPTET City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं : 
  • UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "UPTET 2026 City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाली UPTET City Slip डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
  • उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि UPTET City Slip केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है। परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों के लिए 30 जून को जारी होने वाले एडमिट कार्ड को अवश्य डाउनलोड करें। नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन